फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   chc,phc se laute loog,tekakarn nahi

सीएचसी- पीएचसी से बैरंग लौटे लोग,सिर्फ जिला अस्पताल में हुआ टीकाकरण

Sat, 10 Apr 2021 10:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 Apr 2021 10:46 PM IST
विज्ञापन
chc,phc se laute loog,tekakarn nahi
सुखलाल वर्मा - फोटो : MAHOBA
कबरई /महोबा। जिले में 57 केंद्रों पर चल रहे कोविड वैक्सीनेशन अभियान शनिवार को जिला अस्पताल तक सिमट गया। 56 केंद्रों पर वैक्सीन न होने से कोविड वैक्सीन लगवाने पहुंचे लोग बैरंग लौट आए। स्वास्थ्य विभाग जिले में वैक्सीन सभी केंद्रों पर उपलब्ध होना बता रहा है।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कबरई में शनिवार के दिन कस्बे सहित क्षेत्र के कई गांवों से लोग टीका लगवाने पहुंचे लेकिन वैक्सीन उपलब्ध न होने की बात सुनकर घर लौट गए। केंद्र प्रभारी डॉ. अमित कुमार पांडेय ने बताया कि अभी वैक्सीन उपलब्ध नहीं हैं रविवार की सुबह वैक्सीन आने की जानकारी मिली है। वहीं कुलपहाड़ संवाद के अनुसार- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुलपहाड़ में वैक्सीन नहीं लगाई गई, जिससे लोग लौट गए। बीते दिन केंद्र प्रभारी पॉजिटिव निकले थे।
विज्ञापन

सीएमओ मनोज कांत सिन्हा ने बताया कि शनिवार को सिर्फ जिला अस्पताल में टीकाकरण किया गया है। जिले 18000 वैक्सीन और मिल गई जो रविवार सुबह तक सभी केंद्रो पर पहुंच जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोलो लोग
ग्राम सिंचौरा निवासी सुखलाल वर्मा ने बताया कि कोरोना का टीका लगवाने आए थे लेकिन समय वैक्सीन उपलब्ध नहीं है।
झलकारी बाई नगर निवासी कपूरी देवी कहती हैं कि कोरोना महामारी फिर से बढ़ रही है। ऐसे में टीकाकरण बहुत जरूरी लेकिन अस्पताल वैक्सीन ही नहीं तो वापस जा रहे।

कपूरी देवी

कपूरी देवी- फोटो : MAHOBA

सीएचसी कुलपहाड़ में वैक्सीनेशन कक्ष की खाली पड़ी कुर्सियां

सीएचसी कुलपहाड़ में वैक्सीनेशन कक्ष की खाली पड़ी कुर्सियां- फोटो : MAHOBA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed