फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Charkhari MLA said, if needed, we will stop the Chief Minister also.

Mahoba News: चरखारी विधायक बोले, जरूरत पड़ी तो मुख्यमंत्री को भी रोकेंगे

Thu, 05 Feb 2026 12:59 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Thu, 05 Feb 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Charkhari MLA said, if needed, we will stop the Chief Minister also.
फोटो 04 एमएएचपी 12 परिचय-वायरल वीडियो में एक कार्यक्रम के दौरान बोलते चरखारी विधायक बृजभूषण राज - फोटो : 1
महोबा। जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के 30 जनवरी को महोबा भ्रमण के दौरान काफिला रोकने वाले चरखारी विधायक बृजभूषण राजपूत के तेवर कम नहीं हो रहे हैं। एक कार्यक्रम के दौरान उनके भाषण के दो वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहे हैं। जिसमें वह कह रहे हैं कि अगर जरूरत पड़ी तो मुख्यमंत्री को भी रोकेंगे। बंधक बनाना उनके लिए कोई बड़ी बात नहीं है। ये मेरा व्यक्तिगत नहीं, बल्कि जनता और विकास से जुड़ा मुद्दा है। हालांकि, संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।
विज्ञापन

वीडियो में चरखारी विधायक कह रहे हैं कि मैं अपनी बात सड़क पर रख रहा हूं, तो इसमें किसी को आपत्ति क्यों हो रही है। आप सब का आशीर्वाद था, तो मंत्री जी को रोका है। यह जनता की और विकास की बात है। मैं यह बात कमरे में क्यों करूं, सड़क पर क्यों नहीं कर सकता। अगर मैंने सड़क पर अपनी बात रखी तो कुछ लोगों को दिक्कत क्यों हो रही है। किसी ठेके, पट्टे या पदोन्नति की मांग नहीं कर रहे बल्कि केवल क्षेत्र की समस्याएं उठा रहे हैं। ऐसे में मुझे गलत ठहराना उचित नहीं है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस की सरकार थी, उस समय जो अधिकारी काम नहीं करता था, उसे चूड़ियां पहनवा देते थे। बंधक बनाना मेरे लिए कोई बड़ी बात नहीं है। वायरल वीडियो में विधायक ने कहा कि यह मेरा विधायक वाला रूप है। विधायक बनने से पहले मैं बुंदेलखंड अधिकार सेना चलाता था और बाद में भाजपा का सदस्य बना। जब से भाजपा का सदस्य बना हूं, मैं पार्टी के अनुशासन में रहता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृजभूषण राजपूत ने अपने पुराने आंदोलनकारी जीवन का भी जिक्र किया। कहा कि जब मैं विधायक नहीं था, तो कांग्रेस की सरकार थी। तब झांसी के तत्कालीन केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन के घर जाकर उन्हें बंधक बनाया था। उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री कार्यालय से पत्र आने के बाद ही मंत्री को छोड़ा गया। जिसमें बुंदेलखंड की समस्याओं को लेकर प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की बात कही गई थी।
-----------


यह था मामला
महोबा। 30 जनवरी को महोबा में भाजपा विधायक बृजभूषण राजपूत और कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह आपस में भिड़ गए। मंत्री एक कार्यक्रम से लौट रहे थे। तभी विधायक ने 100 ग्राम प्रधानों के साथ मिलकर उनका रास्ता रोक लिया। 30 कार व 20 बाइकें मंत्री के काफिले के सामने खड़ी कर दी थी। चरखारी विधायक ने मंत्री से अपनी विधानसभा के 100 गांवों में पानी न पहुंचने और पाइपलाइन के लिए खोदी गई सड़कों की मरम्मत न होने पर नाराजगी जताई थी।
-----------


पूर्व सांसद ने कहा... महादेव मेरे विधायक बेटे को सद्बुद्धि दें
महोबा। प्रदेश सरकार में जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह व भाजपा के चरखारी विधायक बृजभूषण राजपूत के बीच पिछले दिनों शहर की सड़कों पर हुए हाई वोल्टेज ड्रामा के बाद से सोशल मीडिया में शुरू हुआ घमासान अब भी जारी है। एक ओर विधायक के कई बयान सोशल मीडिया में वायरल हो रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर उनके पिता और पूर्व सांसद गंगाचरण राजपूत की अपने विधायक बेटे को लेकर फेसबुक पर की गई पोस्ट चर्चाओं में है।
पूर्व सांसद गंगाचरण राजपूत ने फेसबुक पर लिखा है कि अहंकार मनुष्य का सबसे बड़ा दुश्मन है। अहंकार चाहे जप, तप, यश, कीर्ति का हो। अहंकार सब बुरे होते हैं। महादेव मेरे बेटे बृजभूषण राजपूत विधायक को सद्बुद्धि दें। कोई अपने आप को पार्टी से बड़ा न समझे। हालांकि, उन्होंने करीब दो घंटे बाद इस पोस्ट को फेसबुक से हटा दिया। कुछ दिन पहले तक पूर्व सांसद गंगाचरण राजपूत बेटे के समर्थन में पोस्ट डाल रहे थे। इनमें से कई पोस्ट बाद में उन्होंने डिलीट भी कर दीं।
-----------
वर्जन

......मैंने मुख्यमंत्री को लेकर कुछ नहीं कहा है। मेरी किसी मंत्री व पार्टी से कोई लड़ाई नहीं है। एक कार्यक्रम में लोगों ने मुझसे पूछा था तो कहा था कि जन समस्याओं को लेकर वे जिसको कहेंगे उसे रोका जाएगा। मेरी लड़ाई भाजपा या मंत्री से नहीं बल्कि सिस्टम से है। जिसे सही कराया जा रहा है।

- बृजभूषण राजपूत, चरखारी विधायक।



-----------
.......भाजपा लोकतांत्रिक पार्टी है। यूजीसी व शंकराचार्य को लेकर पार्टी के कुछ लोगों ने विरोध किया था। किसी पर एक्शन नहीं लिया गया। कोई गलती करता है तो समझा दिया जाता है। मैंने भी विधायक बेटे को समझा दिया है।
- गंगाचरण राजपूत, पूर्व सांसद।

फोटो 04 एमएएचपी 12 परिचय-वायरल वीडियो में एक कार्यक्रम के दौरान बोलते चरखारी विधायक बृजभूषण राज

फोटो 04 एमएएचपी 12 परिचय-वायरल वीडियो में एक कार्यक्रम के दौरान बोलते चरखारी विधायक बृजभूषण राज- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed