फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Changes in travel on SP and BSP target Shuffle

परिवर्तन यात्रा में सपा व बसपा पर साधा निशाना

Wed, 14 Dec 2016 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा Updated Wed, 14 Dec 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
Changes in travel on SP and BSP target Shuffle
जनसभा में मौजूद कार्यकर्ता । - फोटो : अमर उजाला
भाजपा के प्रदेश मंत्री कौशलेंद्र सिंह पटेल ने सपा और बसपा पर निशाना साधा। कहा कि परिवर्तन यात्रा का उद्देश्य प्रदेश में फैली अराजकता, गुंडागर्दी व भ्रष्टाचार को समाप्त कर भाजपा की सरकार बनाना है। उन्होंने कहा कि चारों ओर भ्रष्टाचार व घोटालेबाजी ही नजर आ रही है। प्रदेश मंत्री बुधवार को
विज्ञापन


परिवर्तन यात्रा के दौरान कस्बा कबरई के अखंड इंटर कालेज में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। कानपुर कैंट के विधायक सतीश महाना ने कहा कि दूसरी सरकारों ने देश को लूटने का काम किया। उन्होंने कहा कि आज नरेंद्र मोदी के नोटबंदी पर सभी दल एक होकर खड़े हैं लेकिन जनता समझ
विज्ञापन


चुकी है कि अब परिवर्तन की जरूरत है। उन्होंने जनता को उत्तर प्रदेश में कमल खिलाओ और विकास बढ़ाओ का नारा दिया।सभा में पूर्व सांसद ब्रजेश पाठक ने केंद्र सरकार के कार्यों को गिनाया और प्रदेश में भ्रष्टाचार मुक्त भाजपा सरकार बनाने की अपील की। इस मौके पर बाबूराम निषाद, यात्रा के जिला
विज्ञापन
विज्ञापन


संयोजक संजीव उपाध्याय, जनसभा के संयोजक देवेंद्र शुक्ला, शिवपाल तिवारी, पूर्व मंत्री चौधरी राजेंद्र लोधी, अनंतराम शुक्ला, पूर्व ब्लाक प्रमुख जीतेंद्र शुक्ला, गोपालदत्त पांडेय, मंडल अध्यक्ष सुखलाल सिंह, देवेंद्र गुप्ता, धर्मेंद्र शुक्ला, मयंक तिवारी, नरेंद्र मिश्रा आदि मौजूद रहे।

परिवर्तन यात्रा का जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत
महोबा। भाजपा की परिवर्तन यात्रा का जिले भर में जोरदार स्वागत किया गया। बुधवार को परिवर्तन यात्रा के मटौध पहुंचते ही जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं ने यात्रा को रिसीव किया। इसके बाद सिररसीकलां, कहरा, बरबई में धर्मेंद्र शुक्ला, राजेंद्र सिंह राजपूत समेत तमाम कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।


इसके बाद यात्रा कबरई पहुंची। जहां पर जगह जगह गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। कबरई में सभा के बाद परिवर्तन यात्रा गुगौरा चौकी होकर हमीरपुर चुंगी पहुंची। जहां महिला मोर्चा की उर्मिला राजपूत, नीतू श्रीवास्तव, विमला दीक्षित आदि ने स्वागत किया। कचहरी में अधिवक्ता नीरज रावत,

अविनाश मिश्रा, दशरथ राजपूत, मुरारीलाल अग्रवाल आदि ने स्वागत किया। परमानंद तिराहा में विनोद पुरवार, राहुल अग्रवाल जीतेंद्र द्विवेदी, विनोद खरे आदि ने स्वागत किया। आल्हा चौक पर पूर्व विधायक राकेश गोस्वामी, अरुण उपाध्याय, मयंक तिवारी, अंकुर शिवहरे जबकि ऊदल चौक में कमलेश


चौरसिया ने समर्थकों के साथ स्वागत किया।  इसके बाद यात्रा सूरा चौकी, श्रीनगर के जैतपुर तिगैला, ननौरा, लमौरा, बेलाताल, गोंदी चौराहा, सूपा रेलवे स्टेशन तिगैला होते हुए परिवर्तन यात्रा चरखारी पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed