{"_id":"6a91d4646a4b4b33120522e5","slug":"change-in-intercity-express-timings-it-will-now-arrive-at-3-oclock-mahoba-news-c-223-1-sknp1030-144342-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: इंटरसिटी एक्सप्रेस के समय में हुआ बदलाव, अब तीन बजे आएगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: इंटरसिटी एक्सप्रेस के समय में हुआ बदलाव, अब तीन बजे आएगी
विज्ञापन
- ट्रेन अपने निर्धारित समय से एक घंटे पहले आएगी, सात सितंबर से लागू होगा नियम
संवाद न्यूज एजेंसी
मौदहा। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को देखते हुए मां बेलाधाम प्रतापगढ़-कानपुर और कानपुर-चित्रकूट इंटरसिटी एक्सप्रेस के संचालन में बदलाव किया गया है। सात सितंबर से दोनों ट्रेनों का संचालन आपस में मर्ज होकर होगा। इसके साथ ही रागौल स्टेशन पर ट्रेन के पहुंचने का समय भी बदल जाएगा। नए समय के अनुसार चित्रकूट से चलने वाली इंटरसिटी दोपहर तीन बजे रागौल स्टेशन पहुंचेगी, जो पहले चार बजे आती थी।
चित्रकूट-प्रतापगढ़ इंटरसिटी एक्सप्रेस सात सितंबर से चित्रकूटधाम कर्वी स्टेशन से दोपहर एक बजे रवाना होगी। यह ट्रेन दोपहर तीन बजे रागौल स्टेशन पहुंचेगी। इसके बाद हमीरपुर रोड स्टेशन शाम 3:50 बजे, घाटमपुर और कानपुर सेंट्रल होते हुए लखनऊ चारबाग पहुंचेगी और रात 11:35 बजे प्रतापगढ़ जंक्शन पहुंचेगी। वहीं आठ सितंबर से प्रतापगढ़ जंक्शन से सुबह 4:25 बजे रवाना होगी। ट्रेन सुबह 11:26 बजे हमीरपुर रोड और दोपहर 12:10 बजे रागौल स्टेशन पहुंचेगी। इसके बाद बांदा होते हुए दोपहर तीन बजे चित्रकूटधाम कर्वी स्टेशन पहुंचेगी। रेलवे जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने कहा कि यात्रियों को ट्रेनों के संचालन में बदलाव के बाद रागौल स्टेशन से यात्रा करने वाले यात्रियों को भी नए समय का विशेष ध्यान रखना होगा।