फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   CBI caught bank manager in Aryavarta Bank Ajnar

किसान क्रेडिट कार्ड के नाम पर रिश्वत: बैंक अजनर में सीबीआई का छापा, बैंक मैनेजर को दबोचा

Fri, 15 Mar 2024 08:50 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, महोबा
अमर उजाला नेटवर्क, महोबा Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 15 Mar 2024 08:50 PM IST
सार

रिश्वत मांगने की शिकायत पर सीबीआई ने आर्यावर्त बैंक अजनर में छापा मारा। जहां टीम ने बैंक के मैनेजर को पकड़ा है। 

विज्ञापन
CBI caught bank manager in Aryavarta Bank Ajnar
आर्यावर्त बैंक अजनर में सीबीआई का छापा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

किसान क्रेडिट कार्ड बनाने के नाम पर रिश्वत की मांग करने की शिकायत पर पहुंची लखनऊ की सीबीआई टीम ने छापा मारकर बैंक मैनेजर को पकड़ लिया। बैंक में सीबीआई के अधिकारियों के पहुंचने से खलबली मच गई। सीबीआई टीम ने बैंक में छह घंटे से गहनता से जांच कर रही है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि थाना अजनर के बिजौरी गांव निवासी किसान मनोज राजपूत ने कस्बे की आर्यावर्त बैंक में छह माह पहले किसान क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन किया था। पहली बार बैंक मैनेजर ने आवेदन निरस्त कर दिया था। जिसके बाद किसान ने दोबारा आवेदन किया था। 
विज्ञापन


किसान का आरोप है कि शाखा प्रबंधक वैभव खरे ने दस हजार रुपये रिश्वत की मांग की। बाद में छह हजार रुपये में बात तय हुई। जिसकी शिकायत किसान ने सीबीआई कार्यालय लखनऊ में दर्ज कराई थी। जिसके आधार पर छापामारी की गई। रात आठ बजे तक बैंक के अंदर जांच चलती रही। पीड़ित किसान और बैंक मैनेजर के साथ सीबीआई टीम भी अंदर मौजूद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed