{"_id":"65f466e54e2fbda4a40e611a","slug":"cbi-caught-bank-manager-in-aryavarta-bank-ajnar-2024-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान क्रेडिट कार्ड के नाम पर रिश्वत: बैंक अजनर में सीबीआई का छापा, बैंक मैनेजर को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान क्रेडिट कार्ड के नाम पर रिश्वत: बैंक अजनर में सीबीआई का छापा, बैंक मैनेजर को दबोचा
Fri, 15 Mar 2024 08:50 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, महोबा
अमर उजाला नेटवर्क, महोबा
Published by: अनुज कुमार
Updated Fri, 15 Mar 2024 08:50 PM IST
सार
रिश्वत मांगने की शिकायत पर सीबीआई ने आर्यावर्त बैंक अजनर में छापा मारा। जहां टीम ने बैंक के मैनेजर को पकड़ा है।
विज्ञापन
आर्यावर्त बैंक अजनर में सीबीआई का छापा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
किसान क्रेडिट कार्ड बनाने के नाम पर रिश्वत की मांग करने की शिकायत पर पहुंची लखनऊ की सीबीआई टीम ने छापा मारकर बैंक मैनेजर को पकड़ लिया। बैंक में सीबीआई के अधिकारियों के पहुंचने से खलबली मच गई। सीबीआई टीम ने बैंक में छह घंटे से गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि थाना अजनर के बिजौरी गांव निवासी किसान मनोज राजपूत ने कस्बे की आर्यावर्त बैंक में छह माह पहले किसान क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन किया था। पहली बार बैंक मैनेजर ने आवेदन निरस्त कर दिया था। जिसके बाद किसान ने दोबारा आवेदन किया था।
विज्ञापन
किसान का आरोप है कि शाखा प्रबंधक वैभव खरे ने दस हजार रुपये रिश्वत की मांग की। बाद में छह हजार रुपये में बात तय हुई। जिसकी शिकायत किसान ने सीबीआई कार्यालय लखनऊ में दर्ज कराई थी। जिसके आधार पर छापामारी की गई। रात आठ बजे तक बैंक के अंदर जांच चलती रही। पीड़ित किसान और बैंक मैनेजर के साथ सीबीआई टीम भी अंदर मौजूद है।
विज्ञापन