{"_id":"61c36ebf5e26af37a36a7e45","slug":"cash-and-goods-worth-lakhs-stolen-from-three-houses-mahoba-news-knp671120628","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन घरों से नकदी समेत दस लाख की संपत्ति चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन घरों से नकदी समेत दस लाख की संपत्ति चोरी
विज्ञापन
खरेला (महोबा)। थाना खरेला के टिकरी गांव में मंगलवार की रात चोरों ने तीन घरों से लाखों रुपये कीमत का सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
टिकरी गांव निवासी जगमोहन यादव कृषि खेती करते है। मंगलवार की शाम वह खेतों से घर लौटा और खाना खाने के बाद परिवार समेत सो गया। रात के समय चोर दीवार फांदकर अंदर घुसे। चोरों ने दूसरे कमरे का ताला तोड़कर अटैची व बक्सों में रखे दस हजार रुपये, चार लाख रुपये के जेवर चोरी कर लिए। इसके बाद चोरों ने अजय व उसके भाई मुकेश अहिरवार के घरों को निशाना बनाया। चोरों ने कमरे में सो रहे लोगों को बाहर से कुंडी लगाकर बंद कर दिया। इसके बाद अन्य कमरों का ताला तोड़कर अलमारी व बक्सों में रखे एक लाख रुपये व छह लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवर चोरी कर लिए।
बुधवार की सुबह परिजनों को जानकारी हुई। तीनों गृहस्वामियों ने थाना खरेला पहुंच घटनाओं की तहरीर सौंपी। थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि घटनास्थल की जांच की गई है। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर घटनाओं का खुलासा किया जाएगा।