फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Car overturns after hitting woman, two dead

Mahoba News: महिला को टक्कर मारकर पलटी कार, दो की मौत

Tue, 10 Sep 2024 12:47 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Tue, 10 Sep 2024 12:47 AM IST
विज्ञापन
Car overturns after hitting woman, two dead
महोबा। चरखारी-खरेला मार्ग पर शेखन फाटक पर तेज रफ्तार बोलेरो ने सड़क पार कर रही महिला को टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन

दुर्घटना के बाद बेकाबू बोलेरो पलटने से युवक की भी मौत हो गई। वहीं कार सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चरखारी से जिला अस्पताल रेफर किया गया।
कस्बा चरखारी के शेखन फाटक निवासी सुरेंद्र की पत्नी गीता उर्फ गायत्री (25) सोमवार की रात करीब साढ़े नौ बजे अपने बेटे रितिक (02) को शौच कराकर घर लौट रही थीं। तभी तेज रफ्तार बोलेरो एक बाइक सवार को टक्कर मारते हुए सड़क पार कर रहीं गायत्री को कुचलते हुए पलट गई।
विज्ञापन

कार की चपेट में आने से महिला की मौके पर मौत हो गई। जबकि मासूम के उछलकर सड़क किनारे गिरने से वह घायल हो गया। चीख-पुकार सुनकर राहगीरों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार सवार घायलों को सीएचसी चरखारी पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉक्टर ने कार सवार दशरथ (19) निवासी खरेला को मृत घोषित कर दिया जबकि तीन अन्य घायलों चालक श्यामजी, राकेश व पुष्पेंद्र की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। कोतवाल चरखारी गणेश कुमार गुप्ता का कहना है कि दुर्घटना में दो लोगों की मौत हुई है। जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed