{"_id":"5723a0d04f1c1bc73ea91918","slug":"car-crashed-into-a-tree-killing-eight-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार पेड़ से टकराई, आठ लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार पेड़ से टकराई, आठ लोगों की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
Updated Fri, 29 Apr 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
दुर्घटनास्थल पर राहगीरों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर सागर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सूरा चौकी के पास स्विफ्ट कार पेड़ से टकरा गई। जिससे कार सवार एक ही परिवार के पति-पत्नी और बच्चों सहित आठ लोगों की मौत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।
जनपद प्रतापगढ़ के थाना पटनपुर ग्राम हरपुत्र सोध निवासी सर्वेश व छोटा भाई बृजेश दादरनगर मुंबई में व्यापार करते थे। दोनों भाई अपने परिवार के साथ गुरुवार को मुंबई से स्विफ्ट कार से अपने घर हरपुत्र सोध जा रहे थे। दो रात से जगे होने के कारण चालक सर्वेश को झपकी आ गई और शुक्रवार सुबह सात बजे जिला मुख्यालय से 10 किमी दूर हाईवे पर सूरा चौकी के पास कार एक पेड़ से टकरा गई।
जिससे गाड़ी चला रहे सर्वेश (40) पुत्र अरविंद दुबे, रीशू (32) पत्नी सर्वेश व उसके छह वर्षीय बेटे और छोटे भाई बृजेश (36) की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गैस कटर से कार काटकर घायलों को बाहर निकाला। सर्वेश का आठ वर्षीय बड़ा बेटा और बृजेश की पत्नी कंचन और बृजेश के दोनों छह और आठ वर्षीय बेटों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर उपचार के दौरान चारों घायलों की भी मौत हो गई।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक राजेश सक्सेना, सीओ संदीप सिंह यादव, सीओ लाइंस सहित पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। इस दुर्घटना में एक भी कार सवार जीवित नहीं बचा। पुलिस ने उनके परिजनों को सूचना दी है।