फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Car collides with two bikes, four people including mother and daughter injured

Mahoba News: कार ने दो बाइकों में मारी टक्कर, मां-बेटी समेत चार घायल

Thu, 07 May 2026 12:25 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Car collides with two bikes, four people including mother and daughter injured
फोटो 06 एमएएचपी 09 परिचय-जिला अस्पताल में कार की टक्कर से घायल महिला का उपचार करते स्वास्थ्यकर्
महोबा। झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर जीआईसी के पास तेज रफ्तार कार ने दो बाइकों में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों बाइकों में सवार मां-बेटी समेत चार लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां से एक को मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया। दुर्घटना के बाद चालक कार लेकर मौके से भाग गया। वहीं सड़क दुर्घटनाओं में दंपती समेत नौ लोग घायल हुए हैं। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन



शहर के रामनगर निवासी गणेशी प्रजापति (35) मंगलवार की देर रात बाइक से पत्नी गंगावती (32) व बेटी अंशिका (12) के साथ शादी समारोह में शामिल होकर घर लौट रहे थे। हाईवे पर जीआईसी के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे तीनों उछलकर दूर जा गिरे और घायल हो गए। इसके बाद चालक कार रोकने के बजाय तेज गति से भागने लगा। इस दौरान रामनगर निवासी एक अन्य बाइक सवार रविंद्र (20) को टक्कर मार दी। दुर्घटना को अंजाम देने के बाद चालक कार लेकर भाग गया। एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां रविंद्र को हालत गंभीर में झांसी रेफर किया गया जबकि मां-बेटी व पिता का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन




वहीं थाना श्रीनगर के फुटेरा गांव निवासी मुन्नालाल (40) रात को बाइक से पत्नी गीतादेवी (35) के साथ घर जा रहा था। रास्ते में वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे दंपती गिरकर घायल हो गए। इसी तरह मकरबई निवासी मनोज, बरदा निवासी छोटे राजा, चुरबरा निवासी प्रेमचंद्र, मिल्कीपुरा निवासी रहीश उद्दीन, सिजहरी निवासी नत्थू, भटेवरा खुर्द निवासी धर्मेंद्र और राहुल अन्य सड़क दुर्घटनाओं में घायल हो गए। सभी को अस्पताल पहुंचाया गया जहां से छोटे राजा, मुन्नालाल व उसकी पत्नी गीतादेवी की हालत नाजुक होने पर झांसी रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed