{"_id":"675dc96a2e3368e23d0a35ef","slug":"car-collides-with-divider-due-to-tire-burst-three-people-including-bride-injured-mahoba-news-c-225-1-sknp1045-111021-2024-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: टायर फटने से डिवाइडर से टकराई कार, दुल्हन समेत तीन लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: टायर फटने से डिवाइडर से टकराई कार, दुल्हन समेत तीन लोग घायल
Sat, 14 Dec 2024 11:37 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Sat, 14 Dec 2024 11:37 PM IST
विज्ञापन
महोबा। शहर के रामकथा मार्ग पर ब्यूटी पॉर्लर से तैयार होकर जा रही दुल्हन की कार का टायर फट गया। हादसे में कार डिवाइडर से टकरा गई। इसमें दुल्हन समेत तीन लोग घायल हो गए।
यूपी 112 पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद पुलिस ने दूसरे वाहन से दुल्हन को विवाह स्थल भेजा। कस्बा श्रीनगर निवासी कमलेश व राजकुमार की भतीजी की शुक्रवार को शादी थी। दोनों चाचा अपनी भतीजी का मेकअप कराने महोबा के एक ब्यूटी पाॅर्लर आए थे। लौटते समय कार का अगला पहिया फट गया।
इससे कार बेकाबू होकर नरसिंह कुटी के पास सड़क के बीचोंबीच बने डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में दुल्हन व उसके दोनों चाचा घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दुल्हन को पीआरवी वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद दुल्हन को रिश्तेदारों के दूसरे वाहन से विवाह स्थल पहुंचाया। पुलिस हर कोई प्रशंसा कर रहा है।