फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Call MP officer on the spot and get the dam's pitching corrected: Jalshakti Minister

एमपी के अधिकारी को मौके पर बुलाकर सही कराएं बांध की पिचिंग: जलशक्ति मंत्री

Wed, 23 Apr 2025 11:52 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Wed, 23 Apr 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
Call MP officer on the spot and get the dam's pitching corrected: Jalshakti Minister
अमर उजाला में 23 अप्रैल के अंक में प्रकाशित खबर की पीडीएफ। संवाद - फोटो : अमर उजाला में 23 अप्रैल के अंक में प्रकाशित खबर की पीडीएफ। संवाद
महोबा/श्रीनगर। सिंचाई विभाग से बिना अनुमति लिए मध्य प्रदेश के जल जीवन मिशन के अधिकारियों की ओर से उर्मिल बांध की पिचिंग खोदे जाने का मामला तूल पकड़ गया है। अमर उजाला में प्रकाशित खबर का संज्ञान लेते हुए उत्तर प्रदेश सरकार के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के जल जीवन मिशन के अधिशासी अभियंता को मौके पर बुलाकर बांध की पिचिंग सही कराई जाए।
विज्ञापन

जलशक्ति मंत्री जनपद महोबा के दो दिवसीय भ्रमण पर रहे। वह मंगलवार की शाम यहां आए थे। उन्होंने विरमा भवन में रात विश्राम किया। उर्मिल बांध की पिचिंग बिना अनुमति खोदे जाने से बांध की मजबूती पर खतरा पैदा हो गया है। अमर उजाला ने इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया। बुधवार के अंक में जल निगम के अधिकारियों ने खोदवाई पिचिंग, रिपोर्ट दर्ज शीर्षक से खबर प्रकाशित की। इस खबर को प्रदेश सरकार की जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने गंभीरता से लिया है। खबर पर संज्ञान लेकर वह उर्मिल बांध में खोदी गई पिचिंग स्थल पर स्वयं पहुंचे और बारीकी से निरीक्षण किया।
विज्ञापन

उन्होंने सिंचाई प्रखंड के अधिशासी अभियंता संजय प्रसाद को निर्देश दिया कि छतरपुर जिले के जल जीवन मिशन के अधिशासी अभियंता को मौके पर ले जाकर खोदी गई पिचिंग सही कराएं। कहा कि यदि वह आने में आनाकानी करते हैं तो पुलिस ले जाकर उनको पकड़ लाएं। यदि लापरवाही की जाती है तो इस मामले में शासन स्तर पर करवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed