फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   By worshipping Vat Savitri, married women prayed for eternal good fortune

Mahoba News: वट सावित्री की पूजा कर सुहागिनों ने मांगा अखंड सौभाग्य

Fri, 07 Jun 2024 12:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Fri, 07 Jun 2024 12:18 AM IST
विज्ञापन
By worshipping Vat Savitri, married women prayed for eternal good fortune
महोबा। सुहागिन महिलाओं ने गुरुवार को वट सावित्री का व्रत रखकर अखंड सौभाग्य की कामना की। वट वृक्ष के नीचे विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर परिक्रमा लगाई। पूरे दिन मंदिरों और वट वृक्ष के नीचे महिलाओं के आने-जाने का सिलसिला चलता है।
विज्ञापन

ज्येष्ठ कृष्ण अमावस्या पर सौभाग्यवती महिलाएं वट सावित्री व्रत पति की दीर्घायु व अखंड सौभाग्य के लिए रखती हैं। वट सावित्री व्रत को लेकर भोर से महिलाओं ने स्नान-ध्यान कर नए वस्त्र पहनें। समूह में महिलाएं मंदिर और वट वृक्ष के पास पहुंचीं। कच्चे सूत से 108 बार वट वृक्ष की परिक्रमा लगाई। इसके बाद धूप, दीप, अक्षत, हल्दी, पान, सुपारी, फल समेत अन्य पूजा सामग्री अर्पित की।
विज्ञापन

सुहागिनों ने पूजास्थल पर बैठकर सावित्री व सत्यवान की कथा सुनी। बाद में पति की दीर्घायु और परिवार की कुशलता की प्रार्थना की। पूरे दिन वट वृक्ष के पास चहल-पहल बनी रही। ज्योतिषाचार्य पंडित भरत त्रिपाठी ने बताया कि हिंदू धर्म में सुहागिन महिलाओं के लिए वट सावित्री व्रत अत्यंत महत्वपूर्ण है। वट वृक्ष के नीचे ही सावित्री ने पतिव्रत धर्म से अपने मृत पति सत्यवान को पुन: जीवित कर अखंड सौभाग्यवती का वरदान पाया था। तभी से सुहागिनें वट सावित्री का व्रत रखते चली आ रहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed