फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   By running a campaign, inform the girls about their rights and entitlements.

Mahoba News: अभियान चलाकर बालिकाओं को बताए उनके हक व अधिकार

Sat, 20 Sep 2025 12:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Sat, 20 Sep 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
By running a campaign, inform the girls about their rights and entitlements.
फोटो 19 एमएएचपी 16 परिचय-मिशन श​क्ति के तहत बालिकाओं को जागरूक करते सीओ अरुण कुमार सिंह। स्रोत:
महोबा। अपर एसपी वंदना सिंह के पर्यवेक्षण में सीओ सदर अरुण कुमार सिंह ने मिशन शक्ति अभियान के तहत नोडल मिशन शक्ति अधिकारी सुषमा के साथ संयुक्त रूप से अभियान चलाया। इस दौरान महिलाओं व बालिकाओंं को उनके हक और अधिकार बताते हुए जागरूक किया गया।
विज्ञापन

सीओ ने महिलाओं व बालिकाओं से संवाद कर महिला संबंधी अपराधों के बारे में जानकारी दी। साथ ही महिला सुरक्षा से जुड़ी सेवाओं महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन नंबर 112, चाइल्ड लाइन 1098, एंबुलेंस 108, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 आदि की जानकारी दी। कहा कि महिलाओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार की शरारत, छेड़छाड़ या अपराध करने वाले अराजकतत्वों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं, शाम को एसपी प्रबल प्रताप सिंह ने शनिवार से शुरू होने वाले मिशन शक्ति के छठवें चरण को लेकर महिला थाने का निरीक्षण किया। कहा कि इसका उद्देश्य महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को सुरक्षित करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed