{"_id":"609188738ebc3e8d5708edbb","slug":"bus-mahoba-news-knp6267682163","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरिद्वार की जगह कौशाम्बी व नौगांव की बजाय सीधे लखनऊ के लिए प्रस्थान हो रहीं बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरिद्वार की जगह कौशाम्बी व नौगांव की बजाय सीधे लखनऊ के लिए प्रस्थान हो रहीं बसें
विज्ञापन
महोबा। कोविड-19 संक्रमण रोकने की कवायद तेज हो गई है। प्रदेश सरकार ने कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए दूसरे प्रदेशों के परिवहन सेवा पर रोक लगा दी हैं। इसके चलते महोबा डिपो की 10 बसों के रूट बदल दिए गए हैं। डिपो की बसों का अन्य प्रदेशों में आवागमन बंद हो गया है। डिपो की बसें अब यात्रियों को बार्डर के जिलों में छोड़ रही हैं।
प्रभारी सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक एके जैन ने बताया कि शासन के निर्देश पर बसों का संचालन किया जा रहा है। दिल्ली और हरिद्वार जाने वाली बसों के रूट में बदलाव किया गया है। 10 बसों के रूट बदले गए हैं, जिसमें तीन गाड़ियां रोजाना छतरपुर से दिल्ली जाती थीं और तीन गाड़ियां लौटती थीं, जो अब उरई, मैनपुरी से होते हुए कौशांबी जा रही है।
वहीं नौगांव (मध्यप्रदेश) से रोजाना लखनऊ जाती थी, जो डिपो से सीधे लखनऊ जा रही। वहीं हरिद्वार (उत्तराखंड) जाने वाली बस अब नजीबाबाद तक ही जा रही है। बसों को यात्री क्षमता के अनुसार ही संचालित किया जा रहा है। वहीं, कोरोना कर्फ्यू के दौरान 50 फीसदी क्षमता के साथ बसें संचालित हो रही हैं।