फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Bus crushed a student riding a bicycle, the police officer who went to clear the traffic jam was beaten by the

Mahoba: बस ने साइकिल सवार छात्र को कुचला, जाम खुलवाने गए दरोगा को भीड़ ने पीटा, तीन घंटे तक फंसे रहे वाहन

Mon, 30 Oct 2023 11:53 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Mon, 30 Oct 2023 11:53 PM IST
सार

Mahoba News: झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर नकरा-आफतपुरा बस स्टैंड के पास छात्र की मौत से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों के जाम लगाने से वाहन चालक परेशान रहे। जाम से दोनों ओर पांच किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

विज्ञापन
Bus crushed a student riding a bicycle, the police officer who went to clear the traffic jam was beaten by the
घटनास्थल पर लगी ग्रामीणों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महोबा जिले में झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर नकरा-आफतपुरा बस स्टैंड के पास रोडवेज बस ने साइकिल सवार छात्र को टक्कर मारकर कुचल दिया। छात्र की मौके पर मौत हो गई, जबकि चालक साइकिल को एक किलोमीटर तक घसीटता ले गया। घटना से आक्रोशित परिजनों व ग्रामीणों ने हाईवे पर जाम लगा दिया।

विज्ञापन

समझाने पहुंचे दरोगा को भीड़ ने पीटते हुए खदेड़ दिया। तीन घंटे तक लगे जाम में सैकड़ों वाहन सड़क के दोनों ओर फंसे रहे। परिजन दोषी चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई व मुआवजे की मांग पर अड़े रहे। एसडीएम और सीओ के आश्वासन पर जाम खुला। तब आवागमन बहाल हो सका।
विज्ञापन

थाना पनवाड़ी के आफतपुरा गांव निवासी गोपी अहिरवार का पुत्र प्रिंस (12) कस्बे के एक निजी विद्यालय में कक्षा सात का छात्र था। प्रिंस दो बहनों में इकलौता भाई था। सोमवार की शाम करीब पांच बजे प्रिंस सड़क किनारे साइकिल चला रहा था। तभी राठ से सवारियां भरकर झांसी जा रही रोडवेज बस ने छात्र को टक्कर मार दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने बस का पीछाकर उसे रुकवाया
उछलकर गिरे छात्र को बस चालक कुचलते हुए निकल गया। इससे प्रिंस की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी साइकिल बस के आगे के पहिये में फंस जाने से एक किमी तक घसीटते हुए चली गई। लोगों ने बस का पीछाकर उसे रुकवाया। सूचना पर पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर बस को थाने में खड़ा कराया।

नकरा-आफतपुरा बस स्टैंड के पास जाम लगा दिया
घटना से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने हाईवे पर नकरा-आफतपुरा बस स्टैंड के पास जाम लगा दिया। जिससे सड़क के दोनों ओर वाहन फंस गए। सूचना पर जाम खुलवाने पहुंचे पनवाड़ी थाने के दरोगा से आक्रोशित भीड़ ने हाथापाई करते हुए खदेड़ लिया,जिससे दरोगा ने किसी तरह भागकर जान बचाई।

रात करीब आठ बजे जाम खुल सका
सूचना पर उपजिलाधिकारी कुलपहाड़ अनुराग प्रसाद, सीओ हर्षिता गंगवार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और लोगों को समझाकर शांत कराया। तब रात करीब आठ बजे जाम खुल सका। एसडीएम ने हाईवे पर ब्रेकर बनवाने और दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिया।

पांच किमी लंबे जाम में फंसे रहे सैकड़ों वाहन
झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर नकरा-आफतपुरा बस स्टैंड के पास छात्र की मौत से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों के जाम लगाने से वाहन चालक परेशान रहे। जाम से दोनों ओर पांच किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। बसों और चार पहिया वाहनों में सवार लोग समय से गंतव्य तक नहीं पहुंच सके।

जाम खुलने पर वाहन चालकों ने राहत की सांस ली
शाम करीब पांच बजे दुर्घटना के बाद हाईवे जाम किए जाने से मऊरानीपुर, हरपालपुर, झांसी, महोबा, बांदा, हमीरपुर, कानपुर जाने वाले वाहन फंस गए। देखते ही देखते वाहनो की कतारे लग गईं। आफतपुरा से पांच किमी दूर कस्बा पनवाड़ी तक वाहन खड़े हो गए। रात आठ बजे जाम खुलने पर वाहन चालकों ने राहत की सांस ली।

इकलौते बेटे की मौत से बुझा घर का चिराग
आफतपुरा निवासी गोपी अहिरवार का प्रिंस इकलौता पुत्र था। उसकी दो पुत्रियां नव्या और प्रिंसी है। प्रिंस तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। हादसे में प्रिंस की मौत होने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। मां कई बार गश खाकर गिर गई। इकलौते बेटे की मौत से घर का चिराग बुझने से परिजनों ही नहीं ग्रामीणों में भी मातम का माहौल रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed