फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Burnt copies of the instructions of the Special Secretary

विशेष सचिव के निर्देशों की प्रतियां जलाकर अधिवक्ताओं ने जताया विरोध

Fri, 20 May 2022 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 May 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Burnt copies of the instructions of the Special Secretary
महोबा। जनपद न्यायालयों में अधिवक्ताओं के अराजकतापूर्ण कृत्य का तत्काल संज्ञान लेकर कार्रवाई के निर्देशों का अधिवक्ताओं ने विरोध किया है। विशेष सचिव के इस आदेश की अधिवक्ताओं ने प्रतियां जलाईं और न्यायिक कार्य से विरत रहे।
विज्ञापन

जिला अधिवक्ता समिति के अध्यक्ष राजकुमार द्विवेदी व महामंत्री राजेंद्र कुमार तिवारी ने बताया कि 14 मई को विशेष सचिव व 15 मई को अपर मुख्य सचिव के पत्र में अधिवक्ताओं के लिए आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया गया है, जो स्वीकार योग्य नहीं है। इन आदेशों से प्रदेश के अधिवक्ताओं में आक्रोश है। बार कांउसिल के आह्वान पर शुक्रवार को पूरे प्रदेश में विरोध दिवस मनाया गया।
विज्ञापन

विशेष सचिव निर्देशों के विरोध और बांदा संघ के सदस्य केशव प्रसाद के साथ हुई घटना को लेकर अधिवक्ता कार्य से विरत रहे और लाल पट्टी बांधकर विरोध जताया। वकीलों की हड़ताल से वादकारी बैरंग लौटने को मजबूर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विरोध प्रदर्शन में गोविंद तिवारी, विष्णु तिवारी, नीरज पाठक, कुलदीप रैक्वार, राकेश सोनी, रामनरेश साहू, मुजीबुर्रहमान आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।
विशेष सचिव को निलंबित करने की मांग
चरखारी/कुलपहाड़। चरखारी बार संघ अध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद मिश्रा के नेेतृत्व में वकीलों ने विरोध प्रदर्शन कर एसडीएम अरुण दीक्षित को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर बीरेंद्रपाल सिंह, नाथूराम, भास्कर तिवारी, प्रदीप खरे, अमित पालीवाल, प्रमोद चौबे आदि अधिवक्ता मौजूद रहे। कुलपहाड़ संवाद के अनुसार वकीलों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम पीयूष जायसवाल को सौंपकर विशेष सचिव को निलंबित करते हुए विभागीय कार्रवाई करने की मांग की है। इस दौरान अध्यक्ष भारत सिंह यादव, शाकिर खान, खेमचंद्र, देवेंद्र शुक्ला आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed