{"_id":"681baf5f6636fab4f103d5eb","slug":"bundelkhand-universitys-semester-annual-examinations-begin-mahoba-news-c-225-1-sknp1044-114245-2025-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: किन्नर से छेड़छाड़ और जानलेवा हमले के चारों आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: किन्नर से छेड़छाड़ और जानलेवा हमले के चारों आरोपी गिरफ्तार
Thu, 08 May 2025 12:37 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Thu, 08 May 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
-पुलिस गिरफ्त में चारों आरोपी। स्रोत: पुलिस
- फोटो : -पुलिस गिरफ्त में चारों आरोपी। स्रोत: पुलिस
महोबा। शहर के लवकुशनगर तिराहे के पास दुकान पर किन्नर से मारपीट, छेड़छाड़ और जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी को न्यायालय मेंं पेश करने के बाद जेल भेजा गया। पुलिस ने आरोपियों की कार भी सीज की है।
लवकुशनगर तिराहे पर पांच अप्रैल की रात कार सवार चार युवक आए और दुकान पर मौजूद किन्नर से वाद-विवाद करने लगे। मामला बढ़ने पर युवकों ने किन्नर को खींचकर कार में बैठा लिया। इसके बाद बेरहमी से मारपीट की। सूचना पर पुलिस ने किन्नर को बंधनमुक्त कराते हुए उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। किन्नर की तहरीर पर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी।
कोतवाली प्रभारी अर्जुन सिंह, स्वाॅट टीम प्रभारी शिवप्रताप सिंह व सर्विलांस प्रभारी रविकुमार सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने चेकिंग के दौरान बिच्छू पहाड़िया कांशीराम कॉलोनी के पास से अनूप कुमार, सचिन राजपूत, अनुज कुमार व अजय कुमार निवासी हमीरपुर को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त कार बरामद हुई है। सभी आरोपियों को जेल भेजते हुए कार को सीज किया गया।