फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Bundeli folk genres were a hit at the national program of Youth Day.

Mahoba News: युवा दिवस के राष्ट्रीय कार्यक्रम में बुंदेली लोक विधाओं की रही धूम

Mon, 12 Jan 2026 12:25 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Mon, 12 Jan 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Bundeli folk genres were a hit at the national program of Youth Day.
फोटो 11 एमएएचपी 07 परिचय-बेहतर प्रस्तु​ति देने पर महोबा की तान्या को पुरस्कृत करते रक्षामंत्री
महोबा। नई दिल्ली के भारत मंडपम में राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य पर चल रहे सांस्कृतिक कार्यक्रम में बुंदेली लोक विधाओं की धूम रही। महोबा के वीणापाणि संगीत महाविद्यालय की ग्यारह सदस्यीय टीम ने राष्ट्रीय स्तर पर लोक गायन की प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन

नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित हो रहे राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में बुंदेली लोक विधाओं की प्रस्तुति के लिए वीणापाणि संगीत महाविद्यालय महोबा की टीम को आमंत्रित किया गया था। कार्यक्रम में वीरभूमि महोबा की 11 सदस्यीय लोक गायन टीम ने अपनी मधुर और सशक्त प्रस्तुति से सबका मन मोह लिया। लोक संस्कृति कलाकार तान्या गुप्ता को उत्कृष्ट लोक गायन के लिए देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। टीम के कलाकारों का कहना है कि यह केवल एक सम्मान नहीं बल्कि महोबा की लोक संस्कृति, बेटियों की प्रतिभा व बुंदेलखंड की सांस्कृतिक विरासत का राष्ट्रीय मंच पर जयघोष है। इस दौरान सृष्टि द्विवेदी, चांदनी को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed