फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Bullies enter the house and injure the couple by beating them

दबंगों ने घर में घुसकर दंपति को पीटकर घायल किया

Sun, 07 Jun 2020 10:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
Bullies enter the house and injure the couple by beating them
महोबा। शहर के मोहल्ला भटीपुरा में दबंगों ने घर में घुसकर दंपति को पीटकर घायल कर दिया। मारपीट में महिला का पैर टूट गया। घायल दंपति ने घटना की तहरीर तीन लोगों के खिलाफ शहर कोतवाली में दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन

मोहल्ला भटीपुरा निवासी छंगा पुत्र जलीमा शनिवार की देर शाम अपने घर पर था। तभी पुराने विवाद को लेकर तीन युवक मकान में घुस आए और गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर दबंगों ने छंगा की पिटाई शुरू कर दी। बीच-बचाव करने दौड़ी छंगा की पत्नी को भी उन्होंने पीटकर लहूलुहान कर दिया। डंडे से प्रहार करने पर महिला का एक पैर टूट गया।
विज्ञापन

बाद में आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। घायल दंपति ने शहर कोतवाली पहुंच तीन लोगों के खिलाफ घटना की तहरीर सौंपी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घायलों को इलाज व डाक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस डाक्टरी रिपोर्ट आने के बाद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की बात कह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed