फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Bullets hit in farming, two brothers injured in farming

खेत में जुताई को लेकर हुए विवाद में चली गोलियां, दो भाई घायल

Mon, 08 Jul 2019 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jul 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
Bullets hit in farming, two brothers injured in farming
घायल से बातचीत करते सीओ कुलपहाड़ - फोटो : MAHOBA
अजनर (महोबा)। थाना अजनर के ग्राम अरघट मऊ में खेत की जुताई करते समय मेड़ टूट जाने से नाराज दबंगों ने तमंचों से फायरिंग की। जिससे दोनों भाई बुरी तरह घायल हो गए। उन्हें गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुलपहाड़ ले जाया गया। जहां से मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया गया। घायल के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्जकर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ग्राम अरघट मऊ निवासी पवन (35) पुत्र दुर्गाप्रसाद व महेंद्र (40) पुत्र दुर्गाप्रसाद रविवार को सुबह अपने खेतों की जुताई करने गए थे। खेतों की जुताई करते समय पड़ोसी की मेड़ टूट गई। जिस पर पड़ोसी खेमचंद्र, हरिकिशन और सुरेश तमंचे लेकर खेत में पहुंच गए। तीनों ग्रामीणों ने मेड़ तोड़कर खेत बढ़ाने का आरोप लगाया गया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया।
विज्ञापन

विवाद बढ़ने पर खेमचंद्र और हरिकिशन ने तमंचे से फायरिंग कर दी। जिससे पवन और उसका भाई महेंद्र छर्रे लगने से घायल हो गए। फायरिंग होने से भगदड़ मच गई। आसपास के खेतों में काम कर रहे किसानों ने दबंगों के जाने के बाद घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुलपहाड़ पहुंचाया। घटना के बाद पुलिस क्षेत्राधिकारी कुलपहाड़ अवध सिंह ने अस्पताल पहुंचकर घायलों से पूछताछ की। घायलों की हालत नाजुक होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज झांसी के लिए रेफर कर दिया। घटना की रिपोर्ट घायलों के पिता दुर्गाप्रसाद ने थाना अजनर में दर्ज करा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed