{"_id":"57950a6f4f1c1bc148c4d39d","slug":"bulldozers-roared-on-encroachment","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण पर गरजा बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमण पर गरजा बुलडोजर
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
Updated Mon, 25 Jul 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
गुमटी हटाता बुलडोजर।
- फोटो : अमर उजाला
यातायात व्यवस्था बेहतर बनाने और अतिक्रमणकारियों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस व पालिका प्रशासन ने अभियान चलाया है। रविवार को शहर के डाक बंगला के सामने सार्वजनिक मैदान पर कब्जा जमाए लोगों की दुकानों व गुमटियों पर बुलडोजर गरजा। इस दौरान दो दर्जन से अधिक दुकानों को हटाया गया। अब इस सार्वजनिक भूमि पर आटो स्टैंड का निर्माण कराया जाएगा।
मॉडल सिटी घोषित होने के बाद भी शहर के मुख्य मार्गों से कब्जा नहीं हटाया गया। जिससे सड़कें गलियों में तब्दील हो गई है। पालिका व जिला प्रशासन कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है, जिससे अतिक्रमण प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। इससे शहर की यातायात व्यवस्था पटरी से उतर गई है। इस समस्या को देखते हुए पुलिस व पालिका प्रशासन ने अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू किया है।
रविवार को पुलिस फोर्स के साथ पालिका कर्मचारी शहर के डाक बंगला चौराहा पहुंचे। यहां कब्जे हटवाएं गए। कुछ दुकानदारों के गुमटियां न हटाए जाने पर उन्हें बुलडोजर से ट्रैक्टर में लादकर कर्मचारी पालिका ले गए। अब सार्वजनिक भूमि को समतल कराकर यहां आटो स्टैंड का निर्माण कराया जाएगा। जिससे लोगों को जाम की समस्या से निजात मिलेगी।