फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Bulldozers roared against encroachment, kiosks were removed

Mahoba News: अतिक्रमण पर गरजा बुल्डोजर, हटाई गईं गुमटियां

Wed, 21 Jan 2026 12:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Wed, 21 Jan 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Bulldozers roared against encroachment, kiosks were removed
महोबा। शहर के ऊदल चौक में लंबे समय पर व्याप्त अतिक्रमण पर मंगलवार को पालिका का बुलडोजर गरजा। प्रशासन की ओर से अभियान चलाकर करीब 12 गुमटियों को हटाया गया। इससे शहर के मुख्य चौराहे के पास अतिक्रमणकारियों में खलबली मची रही।
विज्ञापन

मुख्य बाजार के निकट स्थित ऊदल चौक शहर का हृदयस्थल है। यहां सार्वजनिक स्थान, नालियों व फुटपाथ पर काफी समय से अतिक्रमण व्याप्त था। सड़क किनारे तक गुमटियां रखी होने से जाम की स्थिति बन रही थी। डीएम गजल भारद्वाज ने अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए थे। एसडीएम सदर शिवध्यान पांडेय, नायब तहसीलदार विवेक सिंह तोमर पालिकाकर्मी और पुलिस बल के साथ दोपहर को ऊदल चौक पहुंची। इसके बाद अतिक्रमण हटाने का काम शुरू हुआ। इस दौरान पालिका के बुलडोजर से अतिक्रमण हटाते हुए फुटपाथ, नालियों व सार्वजनिक स्थल को खाली कराया गया। प्रशासन की ओर से प्रमुख चौराहों का सुंदरीकरण कराने और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। एसडीएम ने बताया कि शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed