फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Bulldozers ran on the third day of the campaign to remove encroachment

अतिक्रमण हटाओ अभियान के तीसरे दिन भी चला बुलडोजर

Wed, 27 Apr 2022 11:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 Apr 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Bulldozers ran on the third day of the campaign to remove encroachment
कबरई (महोबा)। सात दिवसीय अतिक्रमण हटाओ अभियान के तीसरे दिन सड़क की पटरी पर दुकानदारों द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटवाया गया है। कस्बे में सड़क के किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए नगर पंचायत द्वारा पटरी दुकानदारों व स्थायी दुकानदारों द्वारा दुकान के आगे टिन शेड लगाए होने पर 500 रुपये प्रति दुकानदार चालान काटते हुए अतिक्रमण को हटाया गया।
विज्ञापन

बुधवार के दिन नगर पंचायत द्वारा कस्बे के बांदा तिराहे व कुनेहटा तिराहे पर सड़क के किनारे पटरी पर लगी दुकानों को हटवाया गया। सड़क के किनारे लगाए गए लोहे के बोर्डों को भी हटाया गया है। वहीं पटरी दुकानदार राजेन्द्र, मजीद,कल्लू, राहुल आदि का कहना है कि नगर पंचायत की इस कार्रवाई से पटरी दुकानदारों की रोजी रोटी पर खतरा मंडराने लगा है। नगर पंचायत द्वारा पक्षपात तरीके से कार्रवाई की गई है। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी वेदप्रकाश सिंह ने बताया कि कमिश्नर के आदेश पर सात दिवसीय अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed