{"_id":"6a8899b6d138bd4add04f9ec","slug":"bull-collides-with-vande-bharat-express-train-halted-for-eight-minutes-mahoba-news-c-225-1-sknp1044-128135-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: वंदे भारत एक्सप्रेस से टकराया सांड़, आठ मिनट खड़ी रही ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: वंदे भारत एक्सप्रेस से टकराया सांड़, आठ मिनट खड़ी रही ट्रेन
विज्ञापन
फोटो 21 एमएएचपी 22 परिचय-किड़ारी फाटक के पास ट्रैक पर खड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन। स्रोत: ग्रामीण
-रेलकर्मियों ने ट्रेन को चेककर गंतव्य के लिए किया रवाना
-सभी यात्री सुरक्षित, ट्रेन के एक हिस्से का बोनट हुआ क्षतिग्रस्त
संवाद न्यूज एजेंसी
महोबा। विश्व पर्यटन नगरी खजुराहो से शुक्रवार की शाम वाराणसी जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में किड़ारी फाटक के पास सांड़ टकरा गया। इससे करीब आठ मिनट तक ट्रेन आउटर में खड़ी रही। गनीमत रही कि ट्रेन में सभी यात्री सुरक्षित रहे। ट्रेन के अगले हिस्से का बोनट क्षतिग्रस्त हो गया।
वंदे भारत एक्सप्रेस रेलवे स्टेशन खजुराहो से शाम करीब चार बजे वाराणसी लिए रवाना हुई। महोबा स्टेशन के आगे किड़ारी फाटक के पास ट्रैक पर आया सांड़ ट्रेन टकरा गया। इससे सांड़ की मौत हो गई। सांड़ से भिड़ंत के बाद ट्रेन को रोक दिया गया। सूचना पर पहुंची जीआरपी महोबा और रेलवे कर्मचारियों ने ट्रैक का निरीक्षण किया। ट्रेन की तकनीकी व सुरक्षा पहलुओं की जांच के बाद ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना किया। रेलवे झांसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। कोई क्षति या हादसा नहीं हुआ है। जांच के बाद ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना कराया गया।