फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Build new paan bareja, the department will give grant

नवीन पान बरेजा का करें निर्माण, विभाग देगा अनुदान

Wed, 22 Dec 2021 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Dec 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
Build new paan bareja, the department will give grant
संवाद न्यूज एजेंसी महोबा। राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अन्तर्गत राजकीय बहुउद्देशीय औद्यानिक इकाई में पान शोध केन्द्र द्वारा दो दिवसीय किसान मेला व गोष्ठी का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

जनपद के विकास खंड कबरई, चरखारी, पनवाड़ी व जैतपुर सहित पान उत्पादक कृषकों ने भारी संख्या में प्रतिभाग किया गया। जिसमें कृषकों को सम्मानित किया गया।
गोष्ठी का शुभारंभ जिलाधिकारी मनोज कुमार ने किया। जिला उद्यान अधिकारी डॉ. बल्देव प्रसाद ने किसानों के लिए हितकारी उद्यान विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी देते हुए जनपद के पर्यावरण संवर्द्धन हेतु बुंदेलखंड में औद्यानिक विकास एवं एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजना अंतर्गत अधिक से अधिक फलदार पौधों के रोपित करने के लिए प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन

केवीके बेलाताल के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. मुकेश चंद्र ने कृषि के साथ जैविक कृषि अपनाते हुए सूक्ष्म सिंचाई संयंत्रों के उपयोग से आधुनिक कृषि करने की विस्तृत जानकारी देते हुए गुण व दोषों के बारे में बताया। डॉ. रामसेवक चौरसिया-पूर्व वैज्ञानिक द्वारा पान की खेती के इतिहास तथा इसकी फसल की विस्तृत जानकारी के साथ खेती में आने वाली समस्याओं व उनके निदान पर प्रकाश डाला। गोष्ठी में उपस्थित महिला समाजसेवी नेहा चंसौरिया द्वारा महिला कृषकों को एफपीओ तथा स्वयं सहायता समूह के रुप में संगठित होकर आधुनिक कृषि पद्धति को अपनाने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. हरीप्रकाश नामदेव-विषय वस्तु विशेषज्ञ द्वारा खेती करने से पूर्व अपने खेत की मिट्टी का मृदा परीक्षण कराने के लाभ बताए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed