फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Last rites performed under a tarpaulin amidst the rain.

Mahoba News: बारिश के बीच तिरपाल तानकर अंतिम संस्कार

Sat, 12 Sep 2026 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Last rites performed under a tarpaulin amidst the rain.
पनवाड़ी (महोबा)। विकासखंड पनवाड़ी की ग्राम पंचायत गाडो का एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें पूर्व प्रधान का निधन होने पर श्मशान घाट में छाया का इंतजाम न होने पर बारिश के बीच तिरपाल तानकर परिजन और ग्रामीण अंतिम संस्कार करते नजर आ रहे हैं। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।
विज्ञापन

वायरल वीडियो एक दिन पुराना शुक्रवार का बताया जा रहा है। गाडो गांव निवासी पूर्व प्रधान गोकुल प्रसाद की हृदय गति रुकने से मौत हो गई थी। परिजन व ग्रामीण उनका अंतिम संस्कार करने के लिए श्मशान घाट पहुंचे। तभी बारिश शुरू हो गई। घाट में बारिश से बचाव के लिए कोई स्थायी छायादार व्यवस्था न होने पर परिजन को तिरपाल तानकर अंतिम संस्कार करना पड़ा। ग्रामीणों का कहना है कि श्मशान घाट का मार्ग दलदल युक्त है। अंतिम संस्कार के लिए कोई व्यवस्था नहीं है। ग्राम विकास अधिकारी पुष्पेंद्र राजपूत का कहना है कि बजट के अभाव में श्मशान घाट में निर्माण कार्य नहीं हो पाया। यह प्रस्ताव में शामिल हैं। जल्द ही श्मशान घाट में निर्माण कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed