फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Budget of seven lakhs approved for Kajali procession

Mahoba News: कजली जुलूस के लिए सात लाख का बजट स्वीकृत

Thu, 08 Aug 2024 01:31 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Thu, 08 Aug 2024 01:31 AM IST
विज्ञापन
Budget of seven lakhs approved for Kajali procession
चरखारी (महोबा)। नगर पालिका चरखारी की बोर्ड की बैठक बुधवार को अध्यक्ष मंजू कुशवाहा की अध्यक्षता में आयोजित हुई।
विज्ञापन

इसमें नगर के विकास और आगामी कजली जुलूस के आयोजन पर चर्चा हुई। सर्वसम्मति से कजली जुलूस के लिए सात लाख रुपये का बजट स्वीकृत हुआ। पालिकाध्यक्ष ने बताया कि यह जुलूस भव्यता व दिव्यता के साथ निकाला जाएगा।
जुलूस में हाथी, घोड़ा, आल्हा-ऊदल की सवारी और विभिन्न झांकियां शामिल होंगी। ड्रोन से निगरानी व पुष्पवर्षा की जाएगी। जुलूस के दौरान सुरक्षा और बेहतर संचालन के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए जाएंगे। इस दौरान वार्ड कजियाना के सभासद मो. सरफराज ने प्रस्ताव रखा कि पुलिस की ओर से अनावश्यक बैरिकेडिंग न की जाए।
विज्ञापन

विधायक प्रतिनिधि उदित राजपूत ने कहा कि नगर के विकास कार्यों पर विशेष ध्यान दिया जाए। सभी सभासदों ने अपने-अपने वार्डों के विकास कार्यों के प्रस्ताव दर्ज कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में लिपिक संजीत कुमार, तेजप्रताप, सौरभ सक्सेना, सभासद सुरेंद्र प्रताप सिंह, मुस्तफा खान, अतुल द्विवेदी, पीयूष खरे, शैलेंद्र तिवारी, रामसेवक, करामत बेग, सद्दाम हुसैन, महेंद्र श्रीवास आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed