{"_id":"68fd18fad2fa89cd650832f2","slug":"bu-subject-semester-exams-to-be-held-from-november-15-mahoba-news-c-225-1-mah1001-119193-2025-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: 15 नवंबर से होंगी बीयू की विषय सेमेस्टर की परीक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: 15 नवंबर से होंगी बीयू की विषय सेमेस्टर की परीक्षाएं
Sun, 26 Oct 2025 12:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Sun, 26 Oct 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
महोबा। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की ओर से विषम (पहले, तीसरे व पांचवें) सेमेस्टर की परीक्षाओं की तिथि घोषित कर दी गई है। विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं 15 नवंबर से शुरू होंगी। पाठ्यक्रम पूरा कराने के लिए विश्वविद्यालयों की ओर से ऑनलाइन कक्षाएं संचालित किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। ताकि, परीक्षा शुरू होने से पहले ही शिक्षण कार्य पूरा हो सके।
जनपद के 23 निजी व चार राजकीय महाविद्यालय बुंदेलखंड विश्वविद्यालय से संबद्ध हैं। विश्वविद्यालय की ओर से 17 अक्तूबर तक स्नातक व स्नातकोत्तर प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश प्रक्रिया पूरी कराई गई। इसके बाद 18 अक्तूबर से समर्थ पोर्टल पर परीक्षा फाॅर्म भरवाए जाना शुरू किए गए हैं। परीक्षा फाॅर्म भरने की अंतिम तिथि 31 अक्तूबर है। अब विश्वविद्यालय की ओर से 15 नवंबर से विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं कराने की तिथि घोषित की गई है। कॉलेजों को भेजे पत्र में विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक राजबहादुर ने कहा है कि विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं लिखित व वर्णनात्मक पद्धति से कराई जाएंगी। विश्वविद्यालय के कुलपति की ओर से निर्देशित किया गया है कि पाठ्यक्रमों का अध्यापन कार्य अवकाश के दिनों भी ऑनलाइन व ऑफलाइन मोड पर अतिरिक्त कक्षाएं संचालित कर पूरा कराया जाए। इसमें निर्धारित समय में 15 मिनट की वृद्धि कर प्रत्येक दशा में 10 नवंबर तक पूरा किया जाए। ताकि, शासन की मंशा के अनुरूप परीक्षाएं संपन्न कराई जा सकें।