फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Brother returning after getting Tilak done from sister dies in a road accident

Mahoba News: बहन से तिलक कराकर लौट रहे भाई की सड़क हादसे में मौत

Fri, 24 Oct 2025 12:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Fri, 24 Oct 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
Brother returning after getting Tilak done from sister dies in a road accident
चरखारी (महोबा)। कोतवाली चरखारी के सुदामापुरी गांव में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक भैयादूज पर बहन के घर से तिलक कराकर लौट रहा था। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था। इससे उसके सिर पर गंभीर चोटें आईं और जान चली गई। पुलिस दुर्घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन

अक्ठौंहा निवासी देवकरन ने बताया कि भाई शिवकुमार पाल (30) बुधवार को भैया दूज पर्व पर जनपद हमीरपुर के मुस्करा गांव में बहन के यहां टीका कराने गया था। देर रात को वह टीका कराकर बाइक से घर लौट रहा था। तभी सुदामापुरी के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इससे युवक उछल कर दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से घायल को सीएचसी पहुंचाया गया। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना के बाद चालक वाहन लेकर मौके से भाग गया। कोतवाली प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह का कहना है कि दुर्घटना की जानकारी हुई है। जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed