फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Brother-in-law and brother-in-law riding a bike died after being hit by a truck on Jhansi-Mirzapur highway

यूपी में हादसा: हाईवे पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार जीजा-साले की मौत, शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे

Fri, 07 Feb 2025 11:10 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 07 Feb 2025 11:10 PM IST
सार

थाना पनवाड़ी के जगपुरा निवासी सुरेश अहिरवार (35) अपने जीजा नवल किशोर (45) निवासी धवर्रा अजनर के साथ कस्बा कुलपहाड़ में बुआ की नातिन की शादी में शामिल होने आया था। 

विज्ञापन
Brother-in-law and brother-in-law riding a bike died after being hit by a truck on Jhansi-Mirzapur highway
जीजा-साले की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर महुआ मोड़ के पास तेज रफ्तार ट्रक ने रिश्तेदारी में आयोजित शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे बाइक सवार जीजा-साले को टक्कर मार दी। इससे दोनों की घटनास्थल पर मौत हो गई। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले ट्रक को कब्जे में लिया है। घटना से शादी की खुशियां मातम में बदल गईं।

विज्ञापन

थाना पनवाड़ी के जगपुरा निवासी सुरेश अहिरवार (35) अपने जीजा नवल किशोर (45) निवासी धवर्रा अजनर के साथ कस्बा कुलपहाड़ में बुआ की नातिन की शादी में शामिल होने आया था। शुक्रवार की शाम करीब छह बजे जीजा-साले वैवाहिक कार्यक्रम निपटाने के बाद बाइक से घर लौट रहे थे। तभी हाईवे पर महुआ मोड़ के पास सामने से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार उछलकर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना में बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन



सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी पनवाड़ी पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना से मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया। सीओ दीपक दुबे ने बताया कि ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत हुई है। ट्रक को कब्जे में लिया गया है। चालक फरार है। जिसकी तलाश की जा रही है। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed