फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Break the lock stores flown five million property

दुकानों को ताला तोड़ पांच लाख की संपत्ति उड़ाई

Thu, 24 Dec 2015 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा।
अमर उजाला ब्यूरो महोबा। Updated Thu, 24 Dec 2015 11:13 PM IST
विज्ञापन
Break the lock stores flown five million property
शहर के मंडी समिति की आधा दर्जन से ज्यादा दुकानों की कांच की खिड़कियां तोड़कर बदमाशों ने दुकान के अंदर प्रवेश किया, जहां से करीब पांच लाख रुपये की संपत्ति चोरी कर फरार हो गए। सुबह दुकानदारों ने दुकानों की खिड़कियां टूटी देखी तो उनके होश उड़ गए। दुकानों के अंदर से अंदर से पांच लाख रुपये की नकदी और खाद्यान्न गायब मिला। पीड़ित व्यापारियों ने घटना की तहरीर कोतवाली में दे दी है।
विज्ञापन

चरखारी बाईपास पर स्थित मंडी समिति के दुकानदार कौाशल साहू, राजू तिवारी, राजू पुरवार, शहादत, घनश्याम साहू, भूपेंद्र साहू, नन्दू साहू व प्रभु मास्टर रोज की तरह बुधवार की शाम को दुकानें बंद करके घर चले गए थे। तभी रात्रि में बदमाशों ने दुकानों में लगी कांच खिड़कियां तोड़कर अंदर प्रवेश किया और दुकान में रखा खाद्यान्न व नकदी चोरी करके ले गए। इसकी कीमत पांच लाख रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन

गुरुवार की सुबह दुकानों की खिड़कियां टूटी होने से व्यापारियों में खलबली मच गई। दुकानों के अंदर से नकदी और खाद्यान्न गायब मिला। पीड़ित दुकानदार कौशल साहू, राजू तिवारी सहित सभी गल्ला व्यापारियों ने कोतवाली में घटना की तहरीर दी। पुलिस घटना की जांच पड़ताल करने में जुट गई है। व्यापारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही चोरी का खुलासा नही ंहुआ तो व्यापारी शांत नहीं बैठेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed