{"_id":"578d18584f1c1b9332c4c346","slug":"boy-drowned-in-the-pool-of-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालक की तलैया में डूबकर मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालक की तलैया में डूबकर मौत
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
Updated Mon, 18 Jul 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बा कुलपहाड़ की बाघ विराजन तलैया में नहाने गए एक बालक की पानी में डूबकर मौत हो गई। डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद गोताखोर शव को बाहर निकाल पाए। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा है। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
कस्बा कुलपहाड़ के मोहल्ला गोविंदनगर निवासी रामकुमार का आठ वर्षीय पुत्र सिन्नी सोमवार की सुबह बाघ विराजन मंदिर के समीप बनी तलैया में दोस्ताें के साथ नहाने गया था। सिन्नी तालाब में नहाते समय गहरे पानी में डूबने लगा, तो तलैया में मौजूद लोगों ने हो शोर मचाना शुरू किया। घटना की सूचना तत्काल कोतवाली पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी सतीश चंद्र शुक्ला पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और गोताखोर बुलाकर बालक को तलैया से बाहर निकालने का काम शुरू कराया।
विज्ञापन
डेढ़ घंटे बाद गोताखोरों ने गहरे पानी में डूबे बालक को बाहर निकाला और उसे तत्काल सीएचसी कुलपहाड़ ले गए। जहां डाक्टरों ने सिन्नी को मृत घोषित कर दिया। हादसे से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस घटना की जांच पड़ताल कर रही है। बता दे कि कुछ दिनों पूर्व ही इस तलैया की खुदाई कराई गई थी।
विज्ञापन