फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Bomb blast at 12 noon, ambulance took two injured people, blackout happened at 8 pm

Mahoba News: महोबा में धुआं देख दौड़ी क्विक रेस्पांस टीम, फंसे लोगों को बचाया

Thu, 08 May 2025 12:46 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Thu, 08 May 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
Bomb blast at 12 noon, ambulance took two injured people, blackout happened at 8 pm
मॉक डि्रल के दौरान सायरन व ब्लैक आउट की​​स्थिति में क्या करना है इसकी जानकारी देतीं डीएम गजल भा - फोटो : मॉक डि्रल के दौरान सायरन व ब्लैक आउट की​​स्थिति में क्या करना है इसकी जानकारी देतीं डीएम गजल भारद्वाज। स्रोत: पुलिस
महोबा। शहर के वीरभूमि राजकीय महाविद्यालय मैदान में जिले के आला अधिकारी जुटे थे। तभी अचानक एक कोने से धुआं उठता दिखाई दिया। सायरन बजते ही मैदान में मौजूद क्विक रेस्पांस टीम के सदस्य मौके पर दौड़ पड़े और वहां पर उपस्थित विभिन्न विभागों के अधिकारी चौकन्ने हो गए।
विज्ञापन

एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां तत्काल मौके पर पहुंच गई। एक ओर जहां क्विक रेस्पांस टीम ने कॉलेज के कमरों में मौजूद लोगों की सुरक्षा का जिम्मा संभाला तो वहीं दूसरी ओर फायर ब्रिगेड की टीम ने तत्काल तेज होती आग पर काबू पाने के लिए पानी की बौछार की।
विज्ञापन

कुछ ही मिनट में फायर ब्रिगेड, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने एक साथ मिलकर कार्रवाई शुरू की। दो कमरों में बंद लोगों को स्वास्थ्य विभाग और दमकलकर्मियों ने बाहर निकाला और प्राथमिक उपचार देते हुए एंबुलेंस के सहारे जिला अस्पताल तक पहुंचा। छत पर फंसे लोगों को दमकल विभाग के कर्मचारियों ने सीढ़ी के सहारे कंधे पर लादकर नीचे उतारा। इस तरह से आपसी समन्वय से आपात स्थिति से निपटने की तैयारी की समीक्षा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन ने आपात स्थिति से निपटने के लिए पूर्वाभ्यास किया। जिसमें सिविल पुलिस, पीएसी, पीआरडी, एनसीसी, होमगार्ड, फायर सर्विस, आपदा मित्र, भूतपूर्व सैनिक, बिजली विभाग, चिकित्सीय टीमों समेत कई संगठन और स्वयंसेवी समूहों ने हिस्सा लिया। डीएम गजल भारद्वाज ने कहा कि आपदा के समय एकजुट होकर कार्य करना ही सफलता दिलाता है। इसलिए यह समन्वित प्रयास किया गया। वहीं, पुलिस अधीक्षक प्रबल प्रताप सिंह ने कहा कि यह पूर्वाभ्यास आपात परिस्थिति में नागरिकों को सुरक्षा देने, स्वयं को सुरक्षित रखने, प्राथमिक चिकित्सा देने, हवाई हमले से अलर्ट करने और बिजली आपूर्ति को तत्काल रोककर ब्लैक आउट करने जैसी रणनीतियों को लेकर किया गया है। उन्होंने आपात स्थिति में सायरन बजने पर क्या करना है और क्या नहीं करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed