फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Bolero overturns to save cattle, three injured

जानवर को बचाने में बोलेरो पलटी, तीन घायल

Sun, 06 Feb 2022 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Feb 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Bolero overturns to save cattle, three injured
पनवाड़ी (महोबा)। सड़क पर अचानक सामने आए मवेशी को बचाने में एक बोलेरो पलट गई। हादसे में तीन लोग घायल हो गए। हालत गंभीर होने पर झांसी रेफर किया गया है। सभी लोग झांसी में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे।
विज्ञापन

जनपद हमीरपुर के गुंदेला गांव निवासी रामगोपाल यादव (60) गांव के ही टलीराम (70) व हरगोविंद (35) के साथ जनपद झांसी में एक शादी समारोह में शामिल होने बोलेरो से जा रहे थे। तभी राठ-झांसी मार्ग पर कस्बा पनवाड़ी के समीप सड़क पर आए मवेशी को बचाने में बोलेरो पलट गई। राहगीरों ने बोलेरो में फंसे लोगों को बाहर निकाला और एंबुलेंस से सीएचसी पनवाड़ी पहुंचाया। हालत में सुधार न होने पर डॉक्टरों ने सभी को मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया। दुर्घटना में बोलेरो क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन

मासूम समेत पांच लोग घायल
महोबा। अलग-अलग स्थानों पर हुईं सड़क दुर्घटनाओं में मासूम समेत पांच लोग घायल हो गए। मोहल्ला बड़ीहाट निवासी सुमित (17) शुक्रवार की शाम बाजार से सब्जी खरीदकर घर लौट रहा था। तभी रास्ते में किसी वाहन ने पीछे से टक्कर मारकर घायल कर दिया। इसी तरह बिलवई निवासी अंगूरी देवी (35), बम्हौरी निवासी विश्वनाथ (55), परमानंद तिराहा निवासी सौरभ (29) व बलदेव नगर निवासी शहीद (06) अन्य सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हेलमेट न लगाए होने से बाइक सवारों के सिर पर गंभीर चोटें आईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed