{"_id":"62c32ef8f8fed35dc154c567","slug":"bolero-falls-in-drain-two-killed-five-injured-mahoba-news-knp7058560173","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोलेरो नाले में गिरी, दो की मौत, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोलेरो नाले में गिरी, दो की मौत, पांच घायल
विज्ञापन
बांदा/महोबा। राष्ट्रीय राजमार्ग में तेज रफ्तार बोलेरो नाले में पलट गई। इससे दो लोगों की मौत और पांच लोग घायल हो गए। यह सभी लोग अस्थियां विसर्जित कर प्रयागराज से लौट रहे थे।
महोबा के इन्द्रहटा गांव निवासी प्रमोद के पिता घनश्याम का तीन दिन पहले निधन हो गया था। इनके अस्थि विसर्जन के लिए पुत्र प्रमोद, भतीजा प्रेमनारायण तिवारी, भतीजा सीताराम, परिवार के रनिया, पप्पू, प्रदीप और राजू इन्द्रहटा से बोलेरो से प्रयागराज गए थे। सोमवार को वापस लौटते समय बांदा के अतर्रा और बदौसा के बीच चालक प्रेमनारायण को झपकी आने से बोलेरो अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरी। चीख सुनकर राहगीरों ने बोलेरो के शीशे तोड़कर सभी को बाहर निकाला। चालक प्रेम नारायण (32) निवासी इंद्रहटा की मौत हो चुकी थी।
इसी गांव के प्रमोद (45), उसका पुत्र आशीष (27), भतीजा अजय प्रकाश तिवारी (25), सीताराम (58), चौपड़ा (छतरपुर) निवासी चाचा हिमेंद्र उर्फ पप्पू (45) व उसका पुत्र रितिक (15) घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने हिमेंद्र व सीताराम को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। रात में सीताराम की भी मौत हो गई।