{"_id":"5715294b4f1c1b5a788b4a4a","slug":"body-was-scorching-rays-of-the-sun","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदन झुलसाने लगी सूरज की किरणें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदन झुलसाने लगी सूरज की किरणें
ब्यूरो अमर उजाला, महोबा
Updated Tue, 19 Apr 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
धूप से बचाव कर निकलती युवतियां
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेज धूप के कारण आसमान से लपट बरस रही है। लू के थपेड़ों ने जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया है। सोमवार को तापमान 44.5 डिग्री तक पहुंच जाने से सूर्य की तेज किरणें बदन झुलसाने लगी।
दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसर रहा। जरूरी काम से आने जाने वाले लोग मुंह में नकाब व हाथों में दस्ताना पहन कर निकले। अप्रैल माह के तीसरे सप्ताह के शुरूआत में ही गर्मी पूरे शबाब पर पहुंच गई है। सुबह से ही सूर्य की तीखी किरणें लोगों का बदन झुलसा रही है। जैसे-जैसे दिन चढ़ता है तो लोग घरों में कैद होने को मजबूर हो जाते है। दोपहर के समय सड़कों पर इक्का दुक्का लोग भी नहीं दिखाई देते है। पारा 44.5 डिग्री के इर्द गिर्द पहुंच गया है।
दोपहर के समय गर्म हवाओं के कारण लोग बेहाल है। भीषण गर्मी व उमस के मौसम में बिजली की अघौषित कटौती ने नींद हराम कर दी है। बिजली आने व जाने का कोई समय निर्धारित न होने से लोगों को दिक्कत हो रही है। रात की कटौती के चलते लोग रतजगा करने को मजबूर है।