{"_id":"6ab96202a660c1ca4a03edf5","slug":"body-of-farmer-swept-away-in-river-found-3-km-away-after-21-hours-mahoba-news-c-225-1-sknp1044-129165-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: नदी में बहे किसान का 21 घंटे बाद तीन किमी दूर मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: नदी में बहे किसान का 21 घंटे बाद तीन किमी दूर मिला शव
विज्ञापन
महोबकंठ (महोबा)। महोबकंठ थाना क्षेत्र के रिवई गांव से निकली ब्रह्म नदी के तेज बहाव में बहे किसान का शव 21 घंटे बाद रविवार को मिला। एसडीआरएफ टीम ने चार घंटे की मशक्कत के बाद घटनास्थल से तीन किमी दूर झाड़ियों में फंसे शव को बाहर निकाला।
गांव निवासी वासुदेव (53) शनिवार की शाम करीब चार बजे भाई दवोली को खाना देने खेत गया था। घर आते समय ब्रह्म नदी को पार करने के दौरान वह पानी के तेज बहाव में बह गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों को बुलाकर तलाश कराई लेकिन देर रात तक सफलता नहीं मिली। तब मामले की सूचना एसडीआएफ लखनऊ को दी गई। रविवार की सुबह पहुंची एसडीआरएफ ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। घटनास्थल से तीन किमी दूर वासुदेव का शव बरामद हुआ।
दवोली ने बताया कि वासुदेव चार बीघा भूमि में खेती करता था। वह रोज खेत पर खाना देने आता था। थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह का कहना है कि नदी में बहे शव को बरामद कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।