फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Body of elderly man missing for three days found in Virma River

Mahoba News: विरमा नदी में मिला तीन दिन से लापता वृद्ध का शव

Tue, 01 Sep 2026 11:31 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
Body of elderly man missing for three days found in Virma River
फॉलोअप
विज्ञापन

फोटो 01 एमएएचपी 17 परिचय-कन्हैयालाल (फाइल फोटो)। स्रोत: परिजन
-नदी किनारे कपड़े व मोबाइल मिलने पर गोताखोरों ने शुरू की थी तलाश
-घटनास्थल से तीन किमी दूर झाड़ियों में फंसा मिला शव
संवाद न्यूज एजेंसी
पनवाड़ी (महोबा)। थाना पनवाड़ी के बिजरारी गांव में तीन दिन से लापता वृद्ध का शव मंगलवार की सुबह विरमा नदी से बरामद हुआ। एक दिन पहले वृद्ध के कपड़े और मोबाइल नदी किनारे मिलने पर गोताखोरों ने तलाश शुरू की थी। पानी का बहाव तेज होने के चलते घटनास्थल से करीब तीन किमी दूर शव झाड़ियों में फंसा मिला।
बिजरारी निवासी वृद्ध कन्हैयालाल 29 अगस्त को लापता हो गए थे। खोजबीन के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं लगा था। सोमवार को तलाश के दौरान वृद्ध के कपड़े व मोबाइल गांव के बाहर से निकली विरमा नदी के किनारे रखे मिले थे। परिजन को कन्हैयालाल के नदी में डूबने की आशंका हुई। सूचना पर पुलिस ने गोताखोरों को बुलाकर वृद्ध की तलाश शुरू कराई थी लेकिन सोमवार की रात तक सफलता नहीं मिली थी।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह से गोताखोरों की टीमों ने रेस्क्यू किया। छतेसर गांव के पास विरमा नदी के किनारे वृद्ध का शव झाड़ियों में फंसा मिला। आशंका जताई जा रही है कि नदी के तेज बहाव में बहने से वृद्ध की मौत हुई है। थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारण स्पष्ट हो सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed