{"_id":"577961544f1c1b700c7f999d","slug":"blowing-motor-stalled-water-supply","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोटर फुंकने से पेयजल आपूर्ति ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोटर फुंकने से पेयजल आपूर्ति ठप
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
Updated Mon, 04 Jul 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
टैंकर से पानी भरने के लिए जुटी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्यूबवेलों में लगी मोटर फुंकने सेे तीन दिन से अजनर गांव में पेयजल आपूर्ति ठप है। पानी न आने से लोग बेहाल हैं। लोग पानी के लिए तरस रहे हैं। ग्रामीण आधा किलोमीटर दूर से पानी लाकर ग्रामीण प्यास बुझा रहे हैं।
ग्राम अजनर में टंकी से पानी की आपूर्ति की जाती है। ट्यूबवेल से पानी की टंकी भरी जाती है। ट्यूबवेल फुंक जाने से तीन दिन से गांव में पानी को लेकर हायतौबा मची है। ग्रामीण पानी के लिए तरस रहे हैं। ग्रामीणों को दूर दराज स्थित जल स्रोतों से पानी लाना पड़ रहा है। इससे ग्रामीणों को परेशानी हो रही है। ग्राम प्रधान सरोज द्विवेदी, रमेश, गोपी राजपूत, मुन्ना कुशवाहा, रामादीन, भानुप्रताप सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि इस बाबत जल निगम के अधिकारियों को कई बार अवगत कराया गया। मगर समस्या का निराकरण नहीं हो सका।
तीन दिनों से पेयजल आपूर्ति ठप होने से ग्रामीणों में खासा आक्रोश है। जल निगम के अवर अभियंता का कहना है कि ट्यूबवेल के मोटरों में खराबी आने से पेेयजल आपूर्ति ठप हो गई थी। सामान मंगाया गया है। 24 घंटे के अंदर मोटरों को ठीक कराकर पानी की आपूर्ति कराई जाएगी। जेई का कहना है कि मोटरों की खराबी के कारण सिर्फ एक दिन पानी की आपूर्ति बाधित हुई है। दो दिन बिजली न आने के कारण पेयजल आपूर्ति ठप रही है।