{"_id":"5744a10a4f1c1ba22c690e27","slug":"bjp-youth-joined-the-party","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवा शक्ति को पार्र्टी से जोड़े -भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवा शक्ति को पार्र्टी से जोड़े -भाजपा
अमर उजाला ब्यूरो/महोबा
Updated Wed, 25 May 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
समीक्षा बैठक लेते भाजपा के जिला प्रभारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। भाजपा मंडल पदाधिकारियों की मंगलवार को हुई बैठक में संगठन संरचना की व्यापक समीक्षा की गई। सेक्टर से लेकर बूथ कमेटियों को सक्रिय करने की जरूरत बताते हुए आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में निष्ठा से जुटने पर बल दिया गया। पदाधिकारियों को प्रत्येक माह बैठक कर अधिक से अधिक युवा शक्ति को जोड़ने की जरूरत बताई गई।
विज्ञापन
अंबे गेस्ट हाउस में मंगलवार को आयोजित बैठक में जिले के प्रभारी रामकिशोर ने महोबा और चरखारी विधानसभा क्षेत्र के मंडल स्तरीय संगठन की गहन समीक्षा की। जिला प्रभारी ने मंडलवार आने वाले बूथों के बीच गठित सेक्टर प्रभारियों से रूबरू होते हुए कहा कि बूथ स्तर तक कमेटियों को सक्रिय करें। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियां पूरी करने का निर्देश देते हुए कहा कि अधिक से अधिक युवा शक्ति को संगठन में तवज्जों देकर पार्टी को मजबूत करें ताकि मिशन 2017 फतेह किया जा सके।
विज्ञापन
भाजपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र सेंगर ने मंडलवार निर्धारित प्रभारी पदाधिकारियों को प्रत्येक माह मंडल स्तर पर बैठक कर निरंतर समीक्षा करने की जरूरत बताई। पूर्व जिलाध्यक्ष डा. कमलेश सक्सेना और नगर पालिका अध्यक्ष पुष्पा अनुरागी, महामंत्री महेंद्र गुरुदेव आदि ने संगठन को सक्रिय करने की अपील करते हुए चुनाव की तैयारियों में जुटने को कहा। बैठक में गुड्डू राजपूत, उमाशंकर मिश्रा, नीरज रावत, अरुण सक्सेना, योगेश मिश्रा, नरेंद्र मिश्रा, मयंक तिवारी, जीतेंद्र परिहार, अमित शर्मा, महोबा मंडल अध्यक्ष ओम नारायण तिवारी, राहुल दीक्षित, खरेला के रोशन सिंह, रामनरेश, प्रवेंद्र सिंह, उमेश गुप्ता, अवधेश गुप्ता, शीलू पाठक सहित तमाम भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन