फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   bjp worker demotion

पुतला दहन को लेकर पुलिस और भाजपाई भिड़े

Sun, 07 Dec 2014 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा
अमर उजाला ब्यूरो महोबा Updated Sun, 07 Dec 2014 12:34 AM IST
विज्ञापन
bjp worker demotion
शनिवार को भाजपा जिलाध्यक्ष चक्रपाणि त्रिपाठी के नेतृत्व में भाजपा और भाजयुमो कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए संयुक्त मोर्चा का पुतला लेकर आल्हा चौक पहुुंचे और पुतला फूंकने का प्रयास करने लगे। भाजपाइयाें द्वारा पुतला फूंके जाने की खबर पर कोतवाली प्रभारी एमपी वर्मा पुलिस बल के साथ आल्हा चौक पहुंच गए और पुतला फूंके जाने का विरोध किया।
विज्ञापन

इस पर भाजपाई भड़क गए और पुलिसकर्मियाें से भिड़ गए। भाजपाई व पुलिसकर्मियाें के बीच 20 मिनट तक चली हाथापाई के बावजूद प्रदर्शनकारियों ने पुतले को आग के हवाले कर दिया। पुलिसकर्मियाें द्वारा विरोध किए जाने से नाराज भाजपाइयाें ने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

इससे पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष त्रिपाठी की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय में भाजपाइयाें की बैठक हुई। बैठक में जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा नेत्री एवं केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने ऐसा कुछ भी नहीं कहा कि संयुक्त मोर्चा सदन न चलने दे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि एक ओर जहां अयोध्या मामले के मुद्दई हाशिम अंसारी रामलला मंदिर को आजाद देखना चाहते हैं। वहीं दूसरी ओर कुछ लोग इस मामले पर राजनीति कर रहे हैं।
मीडिया प्रभारी नीरज रावत ने कहा कि यह भगवान राम का देश है और यहां रहने वाले लोगाें को भगवान राम को मानना होगा। धरती मां की वंदना करनी होगी। कहा कि साध्वी ने दिए गए बयान पर माफी मांग ली है। अब सदन चलने देना चाहिए।

बैठक में भाजयुमो जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी, जिला महामंत्री नरेंद्र मिश्रा, संजीव उपाध्याय, ओमनारायण तिवारी, अरुण सक्सेना, रविंद्र महेंद्र आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed