फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   BJP RELEASED CANDIDATE

भाजपा ने जारी की जिला पंचायत सदस्य के उम्मीदवारों की सूची

Fri, 02 Apr 2021 11:35 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 02 Apr 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
BJP RELEASED CANDIDATE
महोबा। जिला पंचायत सदस्य पद के लिए भाजपा ने शुक्रवार को उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी। भाजपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह सेंगर ने बताया कि वार्डों में ज्यादातर कार्यकर्ताओं को ही प्रत्याशी बनाया गया है। टिकट न मिलने से नाराज प्रत्याशियों ने सोशल मीडिया पर विरोध शुरू कर दिया है। कई दावेदार निर्दलीय चुनाव लड़ने का मन बना रहे हैं। जिले में पहले चरण में 15 अप्रैल को मतदान होना है। शुक्रवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने सूची जारी की।
विज्ञापन

सीट प्रत्याशी
खन्ना-जिलामंत्री तेजा शिवहरे
ग्योड़ी - निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य रमा सिंह
रिवई - क्षेत्रीय मंत्री जयप्रकाश अनुरागी
गौरहारी - जिला कार्य समिति सदस्य रेखा सिंह
पनवाड़ी-निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य माधुरी श्रीवास
बैंदो- जिला उपाध्यक्ष अलखजीत अहिरवार
रूरीकला-कार्यसमिति सदस्य रामकली श्रीवास
जैतपुरा-कार्य समिति सदस्य नीलम
अजनर - युवा मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पंकज तिवारी
मुढ़ारी - उमाशंकर मिश्रा
सूपा - सिद्घेश्वरी देवी
श्रीनगर- कार्य समिति सदस्य अमित कुमार दीक्षित
सिजहरी- जिला उपाध्यक्ष उर्मिला राजपूत
पसवारा -जिला उपाध्यक्ष जयपाल सिंह
महोबा। जिला पंचायत सदस्य के लिए बसपा ने भी अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। जिलाध्यक्ष गंगादीन अहिरवार ने बताया कि खन्ना सीट से बृजलाल सिंह पाल, ग्योड़ी से रामसजीवन अहिरवार, रिवई से शीला अहिरवार, गौरहारी से प्रेमवती कुशवाहा, पनवाड़ी से आरती अहिरवार, रूरीकला से रामदेवी अहिरवार को प्रत्याशी घोषित किया गया है।
विज्ञापन

महोबा। सपा के जिला उपाध्यक्ष बृजलाल पाल ने बसपा की सदस्यता ग्रहण की। मुख्य सेक्टर प्रभारी डॉ. मधुसूदन कुशवाहा की मौजूदगी में उन्होंने सदस्यता ली। जिलाध्यक्ष गंगादीन अहिरवार, कमलेश वर्मा, जगदीश जाटव आदि मौजूद रहे। बृजलाल पाल को जिला पंचायत सदस्य खन्ना सीट से उम्मीदवार बना दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महोबा। कांग्रेस जिला कार्यालय में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश अध्यक्ष नीलम चंद्राकर की अध्यक्षता में हुई बैठक में कार्यकर्ताओं को चुनाव में जुटने का आह्वान किया गया। इस दौरान बसपा के जिला उपाध्यक्ष ओम प्रकाश राजपूत ने कांग्रेस कार्यालय में सदस्यता ली। इस मौके पर अजीज दीवान, कुंवर राकेश सिंह, संतोष कुमार धुरिया आदि कार्यकर्ता रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed