फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   BJP imposed duty on workers at 728 booths

Mahoba News: 728 बूथों पर भाजपा ने कार्यकर्ताओं की लगाई ड्यूटी

Sun, 26 Nov 2023 12:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Sun, 26 Nov 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
BJP imposed duty on workers at 728 booths
महोबा। वोटर चेतना अभियान के तहत जिले में भाजपा की ओर से 11 मंडलों के 728 बूथों पर कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई गई। जिलाध्यक्ष अवधेश गुप्ता के देखरेख में कार्यकर्ताओं ने मतदाता सूची पुनरीक्षण में भूमिका निभाई। जिला प्रभारी संजीव श्रृंगीऋषि ने पोलिंग बूथ 120 पर पहुंचकर फॉर्म-6 भरवाकर नए मतदाताओ को सूची से जोड़ने में सहयोग किया।
विज्ञापन

जिला प्रभारी ने स्थानीय लोगों से संपर्क कर सहयोग करने की अपील की। दो दिवसीय वोटर चेतना अभियान में उन्होंने जनप्रतिनिधियों और पार्टी पदाधिकारियों से बूथों पर जाकर वोटरों के नाम बढ़ाने व घटाने के कार्य में सहयोग करने पर जोर दिया। इस दौरान बूथ प्रवासी मंडल मंत्री संजू गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी शशांक गुप्ता, मंडल अध्यक्ष कौशल शर्मा, मंडल महामंत्री संतोष गुप्ता, जिला मंत्री दीपाली तिवारी, सभासद सुनीता, वरिष्ठ भाजपा नेता राहुल अग्रवाल, मंडल महामंत्री राजेश चौरसिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन




चरखारी कस्बे के वासुदेव शक्ति केंद्र के बूथ छोटा रमना, भैरोगंज, वासुदेव, ज्येंद्रनगर में एमएलसी जितेंद्र सिंह सेंगर ने फार्म-6 भरवाकर नए मतदाताओं के नाम सूची में बढ़वाने में सहयोग किया। कहा कि 18 साल की आयु पूरी करने वाले युवा अपना नाम सूची से जुड़वाकर मतदाता बनें। इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री अमित शर्मा, नगर अध्यक्ष रजनीश गुप्ता, महंत जुगल किशोर, अल्पसंख्यक जिला महामंत्री जाकिर हुसैन, विनोद खटीक, सुनील द्विवेदी, शक्ति केंद्र संयोजक अभिषेक चौबे आदि मौजूद रहे। अजनर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने वोटर चेतना अभियान के तहत अजनर, नगारा, बुधवारा, खमा, धवर्रा, मगरिया, कुड़ई, महुआबांध, स्यावन आदि बूथ पर अभियान चलाकर मतदाताओं के नाम सूची में बढ़वाने के लिए प्रेरित किया। सगुनिया गांव के बीएलओ के अनुपस्थित मिलने पर उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed