फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   BJP government in the state to create together

एकजुट होकर प्रदेश में बनाएं भाजपा सरकार

Tue, 20 Dec 2016 11:49 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला महोबा
ब्यूरो, अमर उजाला महोबा Updated Tue, 20 Dec 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
BJP government in the state to create together
सम्मेलन में बोलते पूर्व विधायक - फोटो : Amar ujala

पूर्व विधायक सुंदरलाल लोधी ने कहा कि जब-जब भाजपा को पिछड़ों का साथ मिला, तब-तब भाजपा की सरकार बनी। उत्तर प्रदेश में कल्याण सिंह और मध्यप्रदेश में साध्वी उमा भारती ने सरकार बनाई। पिछड़े वर्ग से नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बने, यह पिछड़े वर्ग के लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने पिछड़ों से एकजुट होकर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने की अपील की।

विज्ञापन


पूर्व विधायक मंगलवार को शहर के शक्तिपीठ मां बड़ी चंद्रिका मंदिर में आयोजित भाजपा पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में बोल रहे थे। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पिछड़े वर्ग के लोगों में जोश भरा। पूर्व राज्यमंत्री हरगोविंद कुशवाहा ने सपा सरकार पर निशाना सादा। कहा कि सपा ने 70 लालबत्ती गाड़ी अपने परिवार और सगे संबंधियों में बांट दीं। यह पार्टी का कैसा समाजवाद है। उन्होंने कहा कि बसपा ने हाथी पर पैसा बर्बाद करने का काम किया है।
विज्ञापन


क्षेत्रीय सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल ने कहा कि सपा बसपा ने सत्ता में आकर प्रदेश को लूटा है। पूर्व सांसद गंगाचरण राजपूत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम लेने से सीना 56 इंच का हो जाता है। गरीब के घर से लेकर अमीरों के महलों तक केवल मोदी जी की चर्चा हो रही है। महोबा विधानसभा के संयोजक हरीशंकर राजपूत ने कहा कि भाजपा में सभी समाज के लोगों का सम्मान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर पिछड़ा वर्ग सम्मेलन के कानपुर क्षेत्र प्रभारी शैलेंद्र शुक्ला, जिला प्रभारी रामकिशोर साहू, जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह सेंगर, डा. संतोष चौरसिया, कामेश बाबू प्रजापति, जिला संयोजक रविंद्र महेंद्र, पवन सोनी, नीरज रावत, पंकज तिवारी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed