फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   BJP district president received a warm welcome in Belatal and Ajnar

भाजपा जिलाध्यक्ष का बेलाताल और अजनर में हुआ जोरदार स्वागत

Fri, 20 Dec 2019 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Dec 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
BJP district president received a warm welcome in Belatal and Ajnar
बेलाताल (महोबा)। भाजपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह सेंगर का गुरुवार को कस्बे में बैंड-बाजों के साथ भव्य स्वागत किया गया। जिलाध्यक्ष का तुलादान भी किया गया। कस्बे में जगह-जगह उन्हें फूलमालाओं से लाद दिया गया। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने भी उनका स्वागत किया।
विज्ञापन

गुरुवार को दोपहर में बेलाताल पहुंचे भाजपा जिलाध्यक्ष स्वागत पूर्व प्रधान हरीमोहन दुबे, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि कौशल सोनी, हरगोविंद पटैरिया, मंगल सिंह बुंदेला ने शानापुरा और गैंगवपुरा में उनका तुलादान किया। इंद्रपाल रिछारिया, हेमंत गोस्वामी, फुल्लन साहू ने भी स्वागत किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी ने मुझ पर विश्वास जताकर दोबारा जिलाध्यक्ष बनाया है। मैं ऋणी रहूंगा। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख जैतपुर रचना सोनी, पूर्व जिलाध्यक्ष कमलेश सक्सेना, भगवत शरण सुल्लेरे ने भी विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन

कुलपहाड़ प्रतिनिधि के अनुसार कुलपहाड़ में भी भाजपा जिलाध्यक्ष के पहली बार कुलपहाड़ नगर में भव्य स्वागत व विभिन्न स्थानों पर तुलादान किया गया। उनका बम्हौरी, लाड़पुर व सूपा में भी तुलादान किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष के नगर आगमन पर पूर्व चेयरमैन महोबा पुष्पा अनुरागी, कुलपहाड़ चैयरमैन प्रतिनिधि अमित प्रताप सिंह, मानवेंद्र सिंह, हरि अनुरागी, चतुरसेन, जयेंद्र सिंह द्वारा भी स्वागत किया गया। उधर, अजनर गांव में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिलाध्यक्ष के पहुंचने पर उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed