{"_id":"60d370938ebc3e2e0952c1c5","slug":"bjp-cultural-mahoba-news-mahoba-news-knp6358792156","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपाइयों ने डॉ. मुखर्जी को किया याद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपाइयों ने डॉ. मुखर्जी को किया याद
विज्ञापन
पुण्यतिथि पर डॉ. मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित करते भाजपाई
- फोटो : MAHOBA
महोबा। जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि बलिदान दिवस के रूप में मनाई गई। भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने डॉ. मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके बलिदान को याद किया। जयंती कार्यक्रम जिले के 272 बूथों पर मनाया गया।
चरखारी मंडल में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह सेंगर ने कहा कि भाजपा का हर एक कार्यकर्ता डॉ. मुखर्जी के पद्चिन्हों पर चलनेे के लिए प्रतिबद्ध है। जिला महामंत्री अवधेश गुप्ता ने कहा कि डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी ने अपना पूरा जीवन जम्मू कश्मीर को बचाने में लगा दिया। उन्होंने कहा था कि एक देश में दो निशान दो संविधान नहीं हो सकते। वह राष्ट्रीय एकता व अखंडता का पर्याय थे।
पुण्यतिथि के मौके पर महान शिक्षाविद, प्रखर राष्ट्रवादी डॉ. मुखर्जी को भाजपाइयों ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर शशांक गुप्ता, वीरेंद्र मिश्रा, संजय गुप्ता, कौशल शर्मा, आशीष शुक्ला, संतोष गुप्ता, जागेश्वर चौरसिया, पंकज गुप्ता समेत तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।