फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Bike riding youth dies due to collision with Bolero

Mahoba News: बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Tue, 22 Oct 2024 02:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Tue, 22 Oct 2024 02:10 AM IST
विज्ञापन
Bike riding youth dies due to collision with Bolero
महोबा/अजनर। खेत से वापस लौट रहे बाइक सवार युवक की बोलेरो की टक्कर से मौत हो गई। आरोपी चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

थाना अजनर के सगुनियामाफ गांव निवासी महेंद्र (40) रविवार की शाम खेत गया था। घर वापस लौटते समय सगुनिया तिराहे के पास सामने से आ रही बोलेरो कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार उछलकर दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया।

राहगीरों की सूचना पर पहुंचे परिजन घायल को जिला अस्पताल लाए। जहां हालत गंभीर होने पर उसे झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed