फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Bike riders brutally beat up four youths by stopping the car

Mahoba News: बाइक सवारों ने कार को रोककर चार युवकों को बेरहमी से पीटा

Mon, 17 Jul 2023 12:37 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Mon, 17 Jul 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
Bike riders brutally beat up four youths by stopping the car
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कबरई (महोबा)। बाइक में कट मारने को लेकर हुए विवाद में चार बाइकों में सवार एक दर्जन से अधिक लोगों ने कार सवार चार युवकों को बेरहमी से पीटकर घायल कर दिया। बाद में आरोपी एक युवक का मोबाइल भी छीन ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी कबरई पहुंचाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
शहर के शेखनपुरा निवासी मोनू चक्रवर्ती बजरंग दल में सह गोरक्षा प्रमुख है। रविवार को वह चार पहिया कार से अपनी बुआ कौशल्या को छोड़ने पुरा गांव गया था। शाम करीब छह बजे दोस्तों के साथ वापस घर लौट रहा था। तभी कानपुर-सागर हाईवे पर इंडियन बैंक कबरई के पास चार बाइकों में सवार एक दर्जन युवकों ने कार रोक ली। उसमें सवार चारों युवकों के साथ मारपीट शुरू कर दी। कारण पूछने पर बाइक सवार कट मारकर भागने की बात कहने लगे। मारपीट में कार सवार मोनू, कृश पुरवार, अमर यादव और रोहित चौधरी घायल हो गए। तब आरोपी मौके से भाग निकले। आरोपी मोनू का मोबाइल भी छीन ले गए। सूचना पर पहुंची यूपी 112 पुलिस ने घायलों को सीएचसी कबरई पहुंचाया। सूचना पर थानाध्यक्ष वीरेंद्र प्रताप सिंह ने अस्पताल पहुंच घायलों से जानकारी लेते हुए जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

---------
घर से किशोरी लापता, युवक पर रिपोर्ट
महोबा। शहर कोतवाली के एक गांव से किशोरी लापता हो गई। पिता ने शहर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि चार जुलाई को वह परिवार समेत घर पर सो रहा था। रात करीब 12 बजे उसकी 16 वर्षीय पुत्री लापता हो गई। खोजबीन करने पर कोई सुराग नहीं लगा। बाद में पता चला कि कस्बा जैतपुर निवासी एक युवक पुत्री को भगा ले गया है। किशारी 35 हजार रुपये व सोने-चांदी के आभूषण भी ले गई है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने गजेंद्र कुशवाहा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
जिला अस्पताल से तीमारदार का मोबाइल चोरी
महोबा। जिला अस्पताल में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। नयापुरा निवासी वीरेंद्र कुमार अपने छोटे भाई राजेंद्र का इलाज कराने जिला अस्पताल गया था। वार्ड में भर्ती के दौरान अज्ञात लोगों ने उसका मोबाइल चोरी कर लिया। अस्पताल के सीसीटीवी कैमरे चेक करने पर एक युवक मोबाइल चोरी कर ले जाता नजर आ रहा है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed