{"_id":"62d0565007db1373264dfacb","slug":"bike-rider-dies-due-to-scorpio-collision-mahoba-news-knp7075595183","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
विज्ञापन
पनवाड़ी (महोबा)। झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार स्कार्पियो ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन समेत भाग गया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। सिर पर लगीं गंभीर चोटें उसकी मौत की वजह बनीं।
हमीरपुर जिले के नोहाई गांव निवासी प्रदीप कुुमार (35) गुरुवार को किसी कार्य से कस्बा पनवाड़ी आया था। दोपहर में बाइक से घर लौटते समय पनवाड़ी से दो किलोमीटर आगे राठ से आ रही स्कार्पियो ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार उछलकर 20 मीटर दूर जा गिरा। उसके सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। खून से लथपथ युवक को देखकर राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायल को सीएचसी पहुंचाया। डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
महोबा/चरखारी। कस्बा चरखारी में डंपर की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मोहल्ला धनुषधारी निवासी प्रशांत साथी राहुल के साथ बाइक से घर आ रहा था। डंपर ने सामने से बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक के परखच्चे उड़ गए और दोनों घायल हो गए।
घायलों को सीएचसी चरखारी से मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया। पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। इसी तरह सुगिरा निवासी स्मिता, चितहरी निवासी हीरा सिंह, कहरा निवासी जगदेव, महोबकंठ निवासी अजय व किदवईनगर कबरई संतोष अन्य सड़क हादसों में घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।